न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘इश्कजादे’ में इसलिए परिणीति को नहीं चाहते थे अर्जुन, खटाई में नजर आ रहा प्रिंस-युविका का रिश्ता!

एक्टर अर्जुन कपूर अब तक के करिअर में कई बेहतरीन रोल कर चुके हैं। अर्जन इस महीने दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Nov 2024 8:47:09

2 News : ‘इश्कजादे’ में इसलिए परिणीति को नहीं चाहते थे अर्जुन, खटाई में नजर आ रहा प्रिंस-युविका का रिश्ता!

एक्टर अर्जुन कपूर अब तक के करिअर में कई बेहतरीन रोल कर चुके हैं। अर्जन इस महीने दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन के रूप में दिखे और फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। अर्जुन की पहली फिल्म साल 2012 में आई ‘इश्कजादे’ थी। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा थीं। अर्जुन ने मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति को लेकर बात की। अर्जुन ने कहा कि जब फिल्म की कास्टिंग हुई थी, तब मैं परिणीति के खिलाफ था।

परिणीति बहुत बातूनी थीं और पढ़ने में बहुत खराब थीं। एक दिन परिणीति सेट पर आईं और मैंने एक चुटकुला सुनाया लेकिन उस पर हंसने के बजाय परिणीति ने LOL कहा। इस पर मैंने कहा कि क्या आप बस हंस सकती हैं? यह कोई बातचीत नहीं थी। वह इमोजी में बात करती थीं और तब मुझे लगा कि वह इस किरदार को लेकर गंभीर नहीं हैं। मैं 6 महीने से वेट कर रहा हूं कि ‘जोया’ मिल जाए और वह आकर ‘LOL LOL’ कर रही थी। मैं ऐसा था कि मेरा करिअर खत्म हो गया है। इस लड़की को कोई दिलचस्पी नहीं है।

उस समय परी ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ फिल्म भी कर रही थीं, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा थे। तब मुझे लगा कि मेरे पास कुछ भी दांव पर नहीं है। मेरा मतलब है कि आप जज करें; मैं 24 साल का था और मैं अपना करिअर बनाना चाहता था। लेकिन जब परिणीति ने एक मॉक शूट किया, तो मैं उसके कौशल को देखकर इतना हैरान हो गया कि अपनी लाइनें और एक्टिंग भूल गया। अचानक कैमरा चालू हुआ और परिणीति की आंखों में आग थी। तब मुझे लगा कि वह यह कर सकती है।

arjun kapoor,parineeti chopra,arjun parineeti,actor arjun kapoor,actresss parineeti chopra,ishaqzaade movie,prince narula,yuvika chaudhary,prince yuvika

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की इन बातों से मिल रहे रिश्ते में तनातनी के संकेत

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शादी के 6 साल बाद कुछ दिनों पहले प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। अब दोनों की शादी में दिक्कत की खबर सामने आ रही है। प्रिंस ने हाल ही में व्लॉग में कहा कि युविका ने उन्हें बेटी की डिलीवरी के बारे में पहले से नहीं बताया था। उस वक्त प्रिंस पुणे में शूट कर रहे थे। प्रिंस को किसी और से डिलीवरी के बारे में पता चला था जिसके बाद वे मुंबई पहुंचे। इस बात के अलावा युविका पति के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर नहीं आईं।

गत 24 नवंबर को प्रिंस ने जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की थीं जिसमें वे बेटी के साथ पोज देते नजर आए। तस्वीरों से युविका गायब थीं। युविका ने प्रिंस को सोशल मीडिया पर विश भी नहीं किया। प्रिंस के बर्थडे के एक दिन बाद युविका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की फोटो शेयर की।

युविका ने कैप्शन में लिखा, “मुझे आपसे सिर्फ ये चाहिए-विश्वास, इज्जत, केयर और लॉयल्टी।” युविका ने बाद में यह इंस्टा स्टोरी हटा दी। इसके अलावा युविका ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें जलती हुई चिता नजर आ रही थी और लिखा था, “ईगो, मनी पावर और एटीट्यूड।” अभी तक विवाद को लेकर प्रिंस और युविका ने कोई बयान नहीं दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार