एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिश्ते को लेकर काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई बात नहीं की लेकिन कई बार साथ स्पॉट किए जा चुके हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी फोटो और वीडियो शेयर कर प्यार का इजहार करते रहते हैं। पिछले दिनों दोनों की कमाई को लेकर कुछ रिपोर्ट आई थीं, जिनमें कहा गया कि मलाइका, अर्जुन से ज्यादा कमाई करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका की कुल कमाई 100 करोड़ है। जबरदस्त डांसर होने से मलाइका फिल्मों में आइटम नंबर के लिए तकरीबन 1.75 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा उन्हें रियलिटी शो में जज बनने के एवज में भी मोटी रकम मिलती है। दूसरी ओर, अर्जुन की कुल कमाई 88 करोड़ है।
गुस्सा दिखाने के बाद अर्जुन ने डिलीट की पोस्ट
यह रिपोर्ट
पढ़कर अर्जुन को गुस्सा आ गया। अर्जुन ने लिखा कि साल 2021 में ऐसी हैडलाइन
पढ़ना दुखद और शर्मनाक है। बिल्कुल वे अच्छा कमाती हैं और उन्होंने सालों
से जहां वे आज हैं वहां पहुंचने के लिए मेहनत की है, जिसकी तुलना किसी से
नहीं होनी चाहिए, मुझसे भी नहीं। बाद में अर्जुन ने इस पोस्ट को डिलीट कर
दिया। उल्लेखनीय है कि अर्जुन ने पूर्व में दिए गए एक इंटरव्यू में मलाइका
को लेकर कहा था कि जिस तरह उन्होंने जिंदगी जी और आगे बढ़ाई है, एक 20 साल
की महिला से लेकर आज तक, वे एक स्वतंत्र महिला रही हैं जिनकी अपनी
पर्सनलिटी है।














