एक्ट्रेस और सुपर डांसर मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह जोड़ी अपने रिश्ते को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में काफी चर्चित है। फैंस और मीडिया भी इन पर लगातार नजर बनाए हुए है और देखना चाहते हैं कि ये रिश्ता कहां तक पहुंचता है। मलाइका ने अपनी फिटनेस, बोल्ड अवतार और डांसिंग स्टाइल से हर किसी को दीवाना बनाया हुआ है। मलाइका और अर्जुन आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की फोटो शेयर करते रहते हैं। इस बीच अर्जुन ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि इंतजार नहीं कर सकता।
https://instagram.com/stories/arjunkapoor/2631354174899849380?utm_source=ig_story_item_share&utm_medium=share_sheet














