न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दादी के बेहद करीब थे अर्जुन, लिखा इमोशनल पोस्ट, इस दिन री-रिलीज होगी सैफ-रानी की ‘हम तुम’

बोनी, अनिल और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया। वह 90 साल की थीं। निर्मल को पूरे कपूर परिवार ने नम

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 May 2025 8:12:34

2 News : दादी के बेहद करीब थे अर्जुन, लिखा इमोशनल पोस्ट, इस दिन री-रिलीज होगी सैफ-रानी की ‘हम तुम’

बोनी, अनिल और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया। वह 90 साल की थीं। निर्मल को पूरे कपूर परिवार ने नम आंखों से विदाई दी। बोनी और अनिल सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर अपनी मां के लिए भावनाएं दिखा चुके हैं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी लगातार अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। अब निर्मल के पोते और बोनी के बेटे अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी दादी मां के साथ यादगार मोमेंट्स को शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अर्जुन दादी के बेहद करीब थे। वे आखिरी वक्त में उनके साथ हॉस्पिटल में भी मौजूद थे। अर्जुन ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।

अर्जुन ने इंस्टग्राम पर दादी के साथ अपनी कई अनदेखी तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं अपने सभी 4 ग्रैंड पैरेंट्स के बीच पला-बढ़ा और इस बात के लिए मैं ईश्वर का हमेशा आभारी रहूंगा। मेरी दादी पिछले फ्राइडे को हमें हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं। ऐसा लगा जैसे मेरे बचपन का एक हिस्सा और मेरी जिंदगी उनके साथ चली गई... लाइफ के सभी उतार-चढ़ाव के बीच हमारे ग्रैंड पैरेंट्स हमें सिर्फ प्यार और मुस्कुराने की वजह देते हैं। उम्र लाइफ का कड़वा सच है जो लाइफ के एक मोड़ पर आकर कई तरह की परेशानियां पैदा करता है, लेकिन दादी मेरे लिए हमेशा वैसी ही रहीं, हमेशा हमें खाना खिलाती रहीं, हमेशा हमारे बारे में चिंता करती रहीं...अब वो नहीं रहेंगी...

लेकिन मुझे लगता है कि उनके 4 बच्चों और हम सभी पोते-पोतियों के जरिए उनकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी...हम जब भी त्योहारों पर, या खाने पर या किसी इवेंट में एक साथ इकट्ठा होंगे तो उनकी यादें हमें हमेशा उनकी गरिमा की याद दिलाती रहेगी। लव यू दादी...आपका खूबसूरत पोता अर्जन (वो हमेशा मेरा नाम ऐसे ही पुकारती थीं)।” अर्जुन की इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स और फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। रणवीर सिंह, फरदीन खान, नील नितिन मुकेश, महीप कपूर ने कमेंट कर अर्जुन को ढांढस बंधाया है।

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम तुम’ ने फैंस का किया था खूब मनोरंजन

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'हम तुम' 21 साल बाद 16 मई को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। ये फिल्म जब साल 2004 में रिलीज हुई थी, तब इसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया था। अब यह फिर से सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही है, तो पुराने दर्शकों के साथ-साथ नए दर्शक भी इसका मजा ले पाएंगे। यह मूवी सैफ के करिअर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी।

इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इसके अलावा फिल्मफेयर अवार्ड में उन्हें बेस्ट कॉमिक परफोरमेंस के लिए भी ट्रॉफी मिली थी। फिल्म की कहानी करण (सैफ) और रिया (रानी) के इर्द-गिर्द घूमती है। दो ऐसे किरदार, जिनकी मुलाकातें अलग-अलग पड़ावों पर होती हैं और जिनके बीच प्यार और तकरार का खूबसूरत सफर चलता है। करण एक कार्टूनिस्ट है जो महिलाओं को लेकर काफी सतही सोच रखता है, वहीं रिया एक आत्मनिर्भर और दृढ़ महिला है जो उसकी सोच को चुनौती देती है।

फिल्म में किरण खेर, ऋषि कपूर, परिणीता सेठ, शिल्पा मेहता और विवेक मदान की भी अहम भूमिकाएं थीं। फिल्म के बीच-बीच में दिखाए गए एनिमेटेड किरदार 'हम' और 'तुम' भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे। कुणाल कोहली निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 'हम तुम' को राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था। यह अंग्रेजी फिल्म 'व्हेन हैरी मेट सैली' की कहानी पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल