न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन को याद आया तन्हाई का दौर, मां-मौसी ने दिखाई राहा के बर्थडे की झलकियां

एक्टर अर्जुन कपूर फिलहाल अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 12:35:32

2 News : मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन को याद आया तन्हाई का दौर, मां-मौसी ने दिखाई राहा के बर्थडे की झलकियां

एक्टर अर्जुन कपूर (39) फिलहाल अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में अर्जुन ने विलेन की भूमिका निभाई है। उनके फैंस उन्हें इस रूप में भी पसंद कर रहे हैं। अर्जुन की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चाओं में रहती है। अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप के बाद उनका ब्रेकअप हो चुका है। इसके संकेत कई दिनों से मिल रहे थे और हाल ही अर्जुन ने इस पर मुहर भी लगा दी।

अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने साफ किया था कि वे सिंगल हैं। अब अर्जुन ने एक इंटरव्यू में जिंदगी के उस दौर को याद किया जब वो तन्हाई से गुजर रहे थे। साल 2012 में अर्जुन की मां मोना कपूर का देहांत हो गया था और उनकी बहन अंशुला उस वक्त दिल्ली में रहती थीं। इस वजह से अर्जुन मुंबई में अकेले पड़ गए थे। अर्जुन ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मुझे मेरा ध्यान रखने की जरूरत थी।

मुझे लगता है कि सेल्फिश होने को गलत तरीके से देखा जाता है। सेल्फिश होना गलत नहीं है। अगर किसी को अकेलापन ठीक नहीं लगता है तो इसका हल निकालना जरूरी है। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हो तो उस पर बात करना कठिन है। मुझे लगता है कि चीजें जिस तरह से है, मुझे उसका सम्मान करना चाहिए। मैं किसी कारण से चीजों के विवरण में जाना पसंद नहीं करता, लेकिन मैं कभी भी दो चीजों को अलग-अलग नहीं करूंगा।

मुझे लगता है कि मेरी शुरुआती जीवन में जो समस्याएं थी, उनका इस बात से कोई संबंध नहीं है कि मैं आज कहां हूं। गौरतलब है कि अर्जुन और मलाइका साल 2019 से डेट कर रहे थे। कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। वे अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते थे। पिछले कुछ समय से उनके बीच की दूरियां साफ नजर आ रही थीं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर हुईं 2 साल की

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा बुधवार (6 नवंबर) को 2 साल की हो गईं। कपूर और भट्ट फैमिली ने मिलकर राहा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आलिया ने इंस्टाग्राम पर राहा को बर्थडे विश करते हुए एक खास नोट लिखा। साथ में बेटी और पापा संग एक खूबसूरत फोटो भी पोस्ट की है जो राहा के बचपन की है जब वह पैदा हुई थीं।

फोटो में आलिया बेटी को सीने से लगाए हुए हैं और रणबीर उन्हें हग कर रहे हैं। बता दें बर्थडे की थीम जंगल सफारी थी। ग्रीन टू टायर केक, भालू-बंदर और मिकी मिनी माउस जैसे कैरेक्टर्स से सजी इस पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं। आलिया की सौतेली बहन एक्ट्रेस व फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं।

केक पर शेर, बनी और बियर जैसे कैरेक्टर्स थे। राहा के नाना दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट ने कार्टून कैरेक्टर्स के साथ जमकर पोज दिए। राहा की नानी सोनी राजदान ने भी पार्टी को खूब एंजॉय किया। डेकोरेशन की बात करें तो ग्रीन सफारी थीम पर टेडी बियर, बंदर और हरे-भरे पेड़-पौधों से लोकेशन को सजाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री