न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन कपूर को जब जाह्नवी कहती हैं ‘अर्जुन भैया’ तो लगता है अजीब, एक्टर ने बताया यह कारण

फिल्मी सितारों की दुनिया काफी अलग होती है। जहां वे पर्दे पर बड़े नाटकीय अंदाज में रंग जमाते हैं, वहीं उनकी असल जिंदगी का ड्रामा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 5:31:55

अर्जुन कपूर को जब जाह्नवी कहती हैं ‘अर्जुन भैया’ तो लगता है अजीब, एक्टर ने बताया यह कारण

फिल्मी सितारों की दुनिया काफी अलग होती है। जहां वे पर्दे पर बड़े नाटकीय अंदाज में रंग जमाते हैं, वहीं उनकी असल जिंदगी का ड्रामा भी कम नहीं होता है। पब्लिक की भी एक्टर्स के प्रोफेशनल असेसमेंट से ज्यादा उनकी प्राईवेट लाइफ में दिलचस्पी रहती है। आज हम जिस खबर के बारे में बता रहे हैं वह भाई-बहन की जोड़ी अर्जुन और जाह्नवी कपूर से जुड़ी है। आपको बता दें कि अर्जुन और अंशुला, मोना शौरी से फिल्ममेकर बोनी कपूर की पहली शादी के बच्चे हैं।

बाद में बोनी ने स्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की और उनके दो बेटियां हुईं, जाह्नवी और खुशी। जब वर्ष 2018 में श्रीदेवी की आकस्मिक रूप से डूबने से मृत्यु हो गई, तो अर्जुन और अंशुला ने बोनी, जाह्नवी और खुशी को काफी सपोर्ट किया। अब अर्जुन ने जाह्नवी ने जुड़ी बात कही है। अर्जुन ने कहा है कि जब छोटी बहन जाह्नवी उन्हें 'अर्जुन भैया' कहकर बुलाती है तो उन्हें अजीब और बहुत अलग सा लगा।

अर्जुन ने कहा, मैंने जाह्नवी को कभी खुद को किसी खास नाम…

रविवार को द बॉलीवुड फिल्म क्लब के साथ एक क्लब हाउस सेशन के दौरान, मॉडरेटर अनिरुद्ध गुहा ने अर्जुन कपूर को बताया कि डिज्नी + हॉटस्टार ने जाह्नवी कपूर के साथ कॉफ़ी विद करण के अपने एपिसोड को सबटाइटल करते हुए, 'अर्जुन भैया' का 'ब्रदर अर्जुन' के रूप में अनुवाद किया था। इस पर अर्जुन ने कहा कि यह थोड़ा धार्मिक भी लगता है, 'भाई अर्जुन।’ उन्होंने आगे कहा, बात यह है कि 'अर्जुन भैया' अभी भी मुझे बहुत अजीब लगता है, सिर्फ इसलिए कि अंशुला मुझे बड़े अलग तरीके से 'भाई' कहती हैं। 'अर्जुन भैया' बहुत नई चीज है।

इसलिए जब जाह्नवी कहती हैं तो मुझे सच में बहुत अजीब लगता है। अर्जुन ने कहा कि मैंने जाह्नवी को कभी खुद को किसी खास नाम से बुलाने के लिए नहीं कहा। मैं मानता हूं कि जाह्नवी जब मुझे 'अर्जुन भैया' बुलाती है तो ये नैचुरली आता है। मैंने उससे कभी नहीं कहा कि मुझे ये बुलाओ या वो बुलाओ।

पिता बोनी कपूर की दूसरी शादी से नाराज थे अर्जुन

खबरों की मानें तो जब बोनी कपूर ने पहली पत्नी मोना को छोड़कर श्रीदेवी से शादी की तो सबसे ज्यादा अर्जुन ही भड़के थे। उन्होंने ये कहा था कि जाह्नवी और खुशी उनकी बहनें नहीं हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका खुशी और जाह्नवी से कोई रिश्ता नहीं है। हम लोग ज्यादा नहीं मिलते और ना ही साथ में समय बिताते हैं। यह रिश्ता मायने नहीं रखता। इतना ही नहीं वे श्रीदेवी को भी पसंद नहीं करते थे। उन्होंने श्रीदेवी के लिए कहा था कि वे सिर्फ उनके पिता की वाइफ हैं। हाल ही में, बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि अगर मैं कहूं कि हम एक आदर्श परिवार हैं, तो यह गलत होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर