न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गाने की शूटिंग के दौरान अर्जुन समेत ये हुए घायल, शादी के फंक्शन में नजर आए दीपिका और रणवीर

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की आगामी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' की शूटिंग जारी है। फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 2:27:37

2 News : गाने की शूटिंग के दौरान अर्जुन समेत ये हुए घायल, शादी के फंक्शन में नजर आए दीपिका और रणवीर

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की आगामी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' की शूटिंग जारी है। फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच फिल्म के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मुंबई के रॉयल पाम्स के इंपीरियल पैलेस में शूटिंग चल रही थी। तभी अचानक वहां की छत गिर गई। इस हादसे में अर्जुन समेत कई और लोग घायल हुए हैं। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अशोक दुबे ने ई टाइम्स के साथ खास बातचीत में बताया कि हादसा गाने की शूटिंग के दौरान तेज साउंड की वजह से उत्पन्न होने वाले कंपन के कारण हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे में अर्जुन, रकुलप्रीत सिंह के पति प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज को मामूली चोटें आई हैं। अशोक ने बताया कि उनकी कोहनी और सिर में चोट आई है। कुछ क्रू के सदस्यों को भी इस हादसे में चोट आई है। डीओपी मनु आनंद का अंगूठा फ्रेक्चर हो गया है। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

कैमरामैन को स्पाइन में चोट आई है। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया कि शूट का पहला दिन बहुत अच्छा रहा था, लेकिन दूसरे दिन हादसा हो गया। हम मॉनिटर पर थे जब अचानक से छत गिर गई। अच्छी बात रही कि छत हिस्सों में नीचे गिरी। अगर पूरी छत एक साथ हमारे ऊपर गिरती तो काफी बुरा हो जाता, लेकिन फिर भी कई लोगों को चोट लग गई।

बेटी दुआ के जन्म के बाद पहली बार साथ दिखे दीपिका-रणवीर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद से अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। तब से दीपिका सार्वजनिक तौर पर बहुत कम ही नजर आई हैं। शुक्रवार (17 जनवरी) को वह अपने पति एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी अटैंड करने के लिए पहुंचीं। वहां से दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। दीपिका ट्रेडिशनल आउटफिट में दुल्हन की तरह तैयार नजर आईं, जबकि रणवीर ऑफ व्हाइट शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे। कपल की लाड़ली दुआ उनके साथ नजर नहीं आईं। बताया जा रहा है कि रणवीर अपने कजिन की शादी में दीपिका के साथ पहुंचे।

रणवीर के पैरेंट्स भी साथ थे। इससे पहले पिछले साल नवंबर में दीपिका और रणवीर कलीना एयरपोर्ट पर पहली बार बेटी दुआ के साथ स्पॉट किए गए थे। उस दौरान दीपिका नन्हीं परी को सीने से लगाए हुए थीं। उन्होंने दुआ के चेहरे को छुपाए रखा और अभी तक फेस रिवील नहीं किया है। गौरतलब है कि दीपिका ने पिछले साल 29 फरवरी को प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और फिर 8 सितंबर को मुंबई के एक बड़े अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था।

दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो साल 2024 में उनकी दो फिल्में आईं और दोनों ही सुपरहिट रही। पहले ‘कल्कि 2898 एडी’ और फिर दिवाली पर ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हुई थी। इनमें दीपिका की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। दीपिका ने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने करिअर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके हीरो सुपरस्टार शाहरुख खान थे। वह रणवीर के साथ ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘83’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा