न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका अरोड़ा ने शेयर की Photos तो अर्जुन कपूर ने दी ऐसी रिएक्शन, परिणीति-राघव इसलिए हो रहे ट्रॉल

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। मलाइका की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई न कोई खबर लगातार सामने आती है। कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Nov 2024 1:38:32

2 News : मलाइका अरोड़ा ने शेयर की Photos तो अर्जुन कपूर ने दी ऐसी रिएक्शन, परिणीति-राघव इसलिए हो रहे ट्रॉल

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। मलाइका की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई न कोई खबर लगातार सामने आती है। कुछ समय पहले उनके पिता का अचानक निधन हो गया था। तब उनके एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर ने उन्हें संभाला था। इस पर फैंस को लगा कि शायद दोनों का फिर से पैचअप हो गया है। हालांकि इसके बाद उनकी ओर से ऐसी कोई बाद नजर नहीं आई जिससे कोई कह पाए कि वे एक हो गए हैं। लंबे समय तक रिलेशनशिप के बाद इस साल उनका ब्रेकअप हो चुका है।

इस बीच मलाइका को बॉसी लुक में देखा गया। मलाइका ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर की हैं। इन पर अर्जुन ने भी रिएक्ट किया है। मलाइका ने बॉसी ब्लेजर आउटफिट के साथ लॉन्ग स्कर्ट और व्हाइट फॉर्मल शर्ट में फोटोशूट कराया। मलाइका ने कैप्शन में ‘फीलिंग बॉसी’ लिखा। यूं तो इस पर फराह खान, तमन्ना भाटिया, हंसिका मोटवानी सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किए, लेकिन जिसने सबका ध्यान खींचा वो कोई और नहीं बल्कि अर्जुन हैं। अर्जुन ने फोटो को लाइक किया है।

इस रिएक्शन के बाद फैंस मान रहे हैं कि भले ही अर्जुन और मलाइका की दूरियां बढ़ गई हो लेकिन उनका रिश्ता पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। अर्जुन को हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ में विलेन के रूप में देखा गया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने मीडिया के सामने खुद को सिंगल बता मलाइका से ब्रेकअप पर मुहर लगा दी। दूसरी ओर, मलाइका को पिछले दिनों मिस्ट्री मैन के साथ हैंगआउट करते देखा गया था। बता दें पति अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका की जिंदगी में अर्जुन आए थे।

दिल्ली में खतरनाक वायु प्रदूषण के बीच साइक्लिंग करते दिखे परिणीति व राघव

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पिछले साल सितंबर में विवाह बंधन में बंध गए थे। उन्होंने उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी। दोनों के क्षेत्र अलग-अलग हैं और वे काफी बिजी रहते हैं। फिर भी परिणीति जब भी राघव के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलता है, तो इससे नहीं चूकतीं। इस बीच परिणीति को हाल ही में अपने ससुराल दिल्ली में सुबह-सुबह राघव के साथ साइकिल चलाते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राघव और परिणीति को अलग-अलग साइकिल चलाते देखा जा सकता है। दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहना है और राष्ट्रपति भवन के सामने से साइकिल चलाते हुए गुजर जाते हैं। कई लोगों को कपल का यह अंदाज पसंद आ रहा है, जबकि कुछ ऐसे हैं जो उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। बता दें राजधानी में हवा काफी जहरीली हो चुकी है। लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने इस स्थिति को पूरे उत्तर भारत के लिए ‘चिकित्सीय दृष्टि से आपातकाल’ करार दिया है। ऐसे माहौल में राघव को परिणीति के साथ साइकिल चलाते देख यूजर्स हैरान रह गए। एक ने लिखा, “यहां दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो रही है और इन्हें रोमांस सूझ रहा है।” दूसरे कमेंट में लिखा है, “सर पहले वायु प्रदूषण को देख लीजिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री