न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन ने मां की याद में गुदवाया टैटू, लिखा भावुक नोट, सलमान-शिल्पा को इस केस में मिली राहत

एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है। दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Nov 2024 8:24:07

2 News : अर्जुन ने मां की याद में गुदवाया टैटू, लिखा भावुक नोट, सलमान-शिल्पा को इस केस में मिली राहत

एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है। दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में अर्जुन ने विलेन का रोल कर सबकी तारीफ लूटी है। अर्जुन पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अब अर्जुन ने पीठ पर एक टैटू गुदवाया है, जिसे उन्होंने अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को डेडिकेट किया है। अर्जुन अक्सर मां को याद करते हैं और उनके लिए इमोशनल पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे शर्टलेस दिख रहे हैं और टैटू बनवा रहे हैं।

टैटू के रूप में उन्होंने ‘रब राखा’ लिखवाया है। अर्जुन ने भावुकता भरे कैप्शन में लिखा, “चाहे अच्छा समय हो या फिर बुरा, मेरी मां हमेशा ये बात कहती थीं कि रब राखा यानी ईश्वर हमेशा तुम्हारे साथ हैं और आज भी मुझे भी लगता है कि वह मेरे साथ हैं। मुझे गाइड कर रही हैं और मुझे देख रही हैं। मैंने यह टैटू ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज की शाम को बनवाया था और अब जब मैं इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहा हूं तो ऐसा लग रहा है कि मानो वह मेरे पीछे खड़ी हैं।

मुझे याद दिला रही है कि ब्रह्मांड के पास एक योजना है। धन्यवाद मां मुझे विश्वास सिखाने के लिए। रब राखा, हमेशा।” अर्जुन की इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा से लेकर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। बता दें अर्जुन की मां का साल 2012 में उनकी डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' की रिलीज से कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थीं।

जोधपुर हाईकोर्ट ने सलमान-शिल्पा के खिलाफ दर्ज FIR की रद्द

सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को आज गुरुवार (21 नवंबर) को राजस्थान के जोधपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि बिना मंजूरी और जांच के एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। बता दें यह मामला साल 2013 में सलमान और शिल्पा के एक इंटरव्यू का है।

याचिकाकर्ता ने एक टीवी इंटरव्यू में सलमान और शिल्पा की ओर से ‘भंगी’ शब्द का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना है कि इस शब्द से वाल्मीकि समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। साल 2017 में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिल्पा ने इस मामले में उसी साल माफी मांग ली थी। शिल्पा ने कहा था कि अगर मैंने ऐसा किया है तो मैं माफी मांगती हूं। मुझे ऐसे देश से होने पर गर्व है जहां अलग-अलग जातियां और धर्म हैं। मैं उनमें से प्रत्येक का सम्मान करती हूं।

आज याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि कानून की यह स्थापित धारणा है कि जब तक एफआईआर में देरी का कारण नहीं बताया जाता, तब तक यह अपने आप में घातक है। वहीं हाईकोर्ट की बेंच ने कहा कि बिना मंजूरी और जांच के एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। कोर्ट ने 3 साल से अधिक की देरी से दर्ज एफआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें असाधारण देरी से आरोपों की सच्चाई पर गंभीर संदेह होता है और यह अक्सर बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का नतीजा होती है, जिससे मामले की विश्वसनीयता कमजोर हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री