न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका के डांस पर लट्टू हुए अर्जुन, देखें वीडियो, फरहान ने ऐसे दी बेटी अकीरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं

इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को लेकर लाइमलाइट में है। इसमें अर्जुन के साथ दो एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 1:45:26

2 News : मलाइका के डांस पर लट्टू हुए अर्जुन, देखें वीडियो, फरहान ने ऐसे दी बेटी अकीरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं

इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को लेकर लाइमलाइट में है। इसमें अर्जुन के साथ दो एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और रकुलप्रीत सिंह हैं। इस फिल्म का खूब जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। हाल ही एक इवेंट में तीनों सितारे नजर आए थे। इसी दौरान एक फैन अचानक से मलाइका अरोड़ा का नाम लेकर चिल्लाने लगा। इस पर अर्जुन की रिएक्शन देखने लायक थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब अर्जुन और भूमि टीवी के पॉपुलर डांसिंग शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर’ में पहुंचे जिसमें मलाइका जज की भूमिका निभा रही हैं। इसका एक प्रोमो सामने आया है।

इसमें दिख रहा है कि शो के दौरान कंटेस्टेंट ‘छैया छैया गर्ल’ मलाइका को स्टेज पर लेकर जाते हैं और वह अपने डांस मूव्स से सबको हैरान कर देती हैं। अर्जुन भी मलाइका से नजरें नहीं हटा पाते हैं। मलाइका की तारीफ करते हुए अर्जुन कहते हैं, “मेरी बोलती बंद हो चुकी है सालों से। मैं अब भी चुप रहना चाहता हूं। लेकिन मैं अभी यह कहूंगा कि मुझे मेरे फेवरेट गाने सुनने का मौका मिला जिसमें इनका पूरा करिअर भी दिखा है। जिस तरह का म्यूजिक और जिस तरह की परफॉर्मेंस से हम किसी को ट्रिब्यूट देते हैं जो अब भी शानदार काम कर रही हैं। बधाई हो मलाइका, आप जानते हो मैं इन गानों से कितना प्यार करता हूं।

इस पर मलाइका बोलती हैं, “थैंक्यू सो मच।” मलाइका फिर होस्ट हर्ष लिंबाचिया से पूछती हैं कि कितने पॉइंट्स बचे हैं तो वे बोलते हैं कि दोमों टीमों के 2 पॉइंट्स हैं। अर्जुन बोलते हैं कि वह तो ऐसे कम्पेयर कर रही हैं जैसे इन्हें ट्रॉफी मिलने वाली है तो जज रेमो डिसूजा बोलते हैं कि कोई पता नहीं। अर्जुन बोलते हैं कि इनके कॉम्पटीशन को मुझसे अच्छा कौन जाता है। हर्ष फिर मलाइका से इस पर कमेंट करने को बोलते हैं तो वह कहती हैं कि कुछ नहीं, आगे बढ़ो। अर्जुन फिर बोलते हैं कि अच्छा क्योंकि बोलती बंद कर देता हूं मैं देखा। अर्जुन की बात पर सब हंसने लगते हैं। उल्लेखनीय है कि करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अर्जुन व मलाइका पिछले साल अलग हो गए थे।

फरहान अख्तर ने अकीरा के साथ मिरर सेल्फी शेयर करते हुए लिखा…

फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर ने आज गुरुवार (13 फरवरी) को इंस्टाग्राम पर बेटी अकीरा को 18वां जन्मदिन विश करते हुए एक दिल छू लेने वाला संदेश दिया। फरहान ने अकीरा के साथ अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की, जो बाप-बेटी के बीच खास रिश्ते को दिखाती है। तस्वीर में अकीरा खुशी-खुशी सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि फरहान उनके पीछे खड़े होकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।

फरहान ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक @akiraakhtar.. तुम आगे बढ़ो और अपनी बेहतरीन शख्सियत बनाओ..मैं तुम्हारे साथ हूं। तुमसे प्यार करता हूं।” फरहान की बहन फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने इस कमेंट पर दिल और गले लगाने वाली इमोजी भेजी। फरहान की सौतेली मां एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी अकीरा को 18वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जबकि एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने पोस्ट पर दिल के इमोटिकॉन्स की एक सीरीज भेजी। फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी भतीजी।”

बता दें अकीरा, फरहान और उनकी पूर्व पत्नी अधुना की बेटी हैं। फरहान ने अधुना से कुछ साल पहले तलाक ले लिया था। फरहान ने साल 2022 में अभिनेत्री और वीजे शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी शादी कर ली। फरहान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी मूवी 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' जल्द ही रिलीज होगी। बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर साझा किया था। फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री