न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘डॉन 3’ में विक्रांत की जगह लेगा यह एक्टर, कॉमेडी से भरपूर ‘मस्ती 4’ का टीजर आउट, इस दिन होगी रिलीज

फिल्ममेकर फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। इसमें ‘डॉन’ के पहले दो पार्ट में अपना जलवा बिखेरने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 12:29:05

2 News : ‘डॉन 3’ में विक्रांत की जगह लेगा यह एक्टर, कॉमेडी से भरपूर ‘मस्ती 4’ का टीजर आउट, इस दिन होगी रिलीज

फिल्ममेकर फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। इसमें ‘डॉन’ के पहले दो पार्ट में अपना जलवा बिखेरने वाले शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लिया गया है। इसके अलावा मूवी में पहले ‘12वीं फेल’ फेम विक्रांत मैसी को बतौर विलेन कास्ट किया जा रहा था लेकिन उन्होंने बाद में इसे करने से मना कर दिया। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि विक्रांत की जगह तमिल स्टार अर्जुन दास की एंट्री होने वाली है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन को कास्ट किया जा रहा है।

अर्जुन की लोकप्रिय फिल्मों की बात करें तो वे 'मास्टर', 'कैथी' और 'गुड बैड अग्ली' में नजर आए थे। इनमें उनके किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। अगर अर्जुन की ‘डॉन 3’ के लिए बात बन जाती है तो ये हिंदी फिल्म में उनका डेब्यू होगा। सूत्रों की मानें तो अर्जुन ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म में उनका होना साउथ और बॉलीवुड दोनों के दर्शकों को काफी एक्साइटेड कर सकता है। सितारों की कास्टिंग होने के बाद मेकर्स फिल्म को जनवरी 2026 तक फ्लोर पर लाना चाहते हैं। अर्जुन जल्द ही इमरान हाशमी और पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम OG' में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रणवीर ‘डॉन 3’ के लिए इंटेंसिव वर्कशॉप करेंगे जिसमें वे बॉडी लैग्वेज के अलावा कई चीजों पर ध्यान देंगे। इस एक्शन फिल्म के लिए इंटरनेशनल स्टंट टीम को बुलाया जाएगा। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म में ‘जेम्स बॉन्ड’ जैसा इफेक्ट डाला जा सके। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में कृति सेनन चुनी गई हैं। पहले कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया था लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद उन्हें कृति से रिप्लेस कर दिया गया। पुराने दोनों ‘डॉन’ यानी कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख भी फिल्म में नजर आ सकते हैं। फिल्म को फरहान डायरेक्ट करेंगे।

arjun das,tamil star arjun das,vikrant massey,farhan akhtar,don 3,ranveer singh,kriti sanon,arjun don 3,masti 4,masti 4 movie,vivek oberoi,aftab shivdasani,riteish deshmukh,masti 4 teaser

‘मस्ती 4’ में फिर से रंग जमाएगी रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'मस्ती 4' के लिए एक बार फिर साथ आने वाले हैं। मेकर्स ने आज मंगलवार (23 सितंबर) को फिल्म का टीजर जारी करने के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। इसके डायरेक्टर मिलाप जावेरी हैं। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, एलनाज नोरौजी, रूही सिंह, नतालिया जानोसजेक भी हैं। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर ‘मस्ती 4’ का लेटेस्ट टीजर शेयर किया गया है।

इसमें मीत (विवेक), प्रेम (आफताब) और अमर (रितेश) की तिकड़ी वापसी करती हुई नजर आ रही है। ये तीनों दोस्त एक बार फिर से अपनी-अपनी पत्नियों को छोड़कर दूसरी लड़कियों की तलाश में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार इन तीनों को घरवाली और बाहरवाली का खेल काफी महंगा पड़ेगा, जिसका अंदाजा टीजर देख लगाया जा सकता है। फिल्म में कॉमेडी और हॉटनेस का तड़का भी देखने को मिलेगा। मस्ती का पहला पार्ट साल 2004, दूसरा पार्ट 2013 और तीसरा पार्ट 2016 में रिलीज हुआ था। इन तीनों का डायरेक्शन इंद्र कुमार ने किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह