न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खतरों के खिलाड़ी-11 : दिव्यांका को पछाड़ अर्जुन बिजलानी बने विजेता, मिला यह ईनाम, शेयर किए अनुभव

स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन का ग्रैंड फिनाले रविवार (26 सितंबर) को हुआ। मॉडल व एक्टर अर्जुन बिजलानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 12:54:10

खतरों के खिलाड़ी-11 : दिव्यांका को पछाड़ अर्जुन बिजलानी बने विजेता, मिला यह ईनाम, शेयर किए अनुभव

स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन का ग्रैंड फिनाले रविवार (26 सितंबर) को हुआ। मॉडल व एक्टर अर्जुन बिजलानी इसके विजेता बने। अर्जुन को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए और एक कार मिली। दिव्यांका त्रिपाठी फर्स्ट रनर अप, जबकि विशाल आदित्य सिंह सैकंड रनरअप रहे। अर्जुन को दिव्यांका से तगड़ी टक्कर मिली। इससे पहले विशाल ने फिनाले स्टंट में गेम छोड़ दिया। इसके बाद अर्जुन और दिव्यांका ने इसे पूरा किया।

इसमें अर्जुन ने सिर्फ 20 सैकंड के अंतर से बाजी मार ली। अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शो के होस्ट रोहित शेट्टी उनका और दिव्यांका का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। थोड़ी देर तक सस्पेंस क्रिएट करने के बाद अर्जुन का हाथ उठाते हुए रोहित कहते हैं कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विनर हैं अर्जुन बिजलानी। अपना नाम सुनते ही अर्जुन खुशी से झूम उठते हैं।

arjun bijlani,actor arjun bijlani,divyanka tripathi,rohit shetty,kkk-11 grand finale,arjun trophy,entertainment news in hindi

अर्जुन ने इन दो को भी बताया विनर, ये थे 13 कंटेस्टेंट

वीडियो शेयर कर अर्जुन ने लिखा कि जीत-हार तो चलती रहती है, लेकिन शो में हमारा सफर मायने रखता है। मुझे लगता है कि हम सभी ने KKK-11 में खूब एन्जॉय किया है और ईमानदारी से कहूं तो विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी भी विनर्स हैं। इसके साथ ही अर्जुन ने शो की स्टंट टीम और रोहित शेट्टी का भी शुक्रिया अदा किया। आपको बता दें कि शो में इस बार कुल 13 कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह, सौरभ राज जैन, आस्था गिल, महक चहल, निक्की तंबोली, अनुष्का सेन, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, वरुण सूद ने हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि शो शुरू होने से पहले राखी सावंत ने अर्जुन को ही विजेता बताया था। चार दिन पहले अर्जुन की पत्नी ने भी ट्रॉफी की फोटो शेयर की थी।

arjun bijlani,actor arjun bijlani,divyanka tripathi,rohit shetty,kkk-11 grand finale,arjun trophy,entertainment news in hindi

अर्जुन ने बताया जीत के बाद क्या था बेटे का रिएक्शन

अर्जुन ने एक न्यूज पोर्टल के साथ अपने अनुभव शेयर किए। अर्जुन से जब पूछा गया कि जीत के बाद उनके बेटे का क्या रिएक्शन है तो वे बोले कि वह बहुत ज्यादा खुश है। हां, जब पहला प्रोमो आया था, जिसमें मुझे बिजली के झटके लगाए गए थे, तो वह बहुत रोया कि मेरे पापा के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं, लेकिन जब उसने पूरा देखा और नेहा (पत्नी) ने उसे समझाया, तो वह समझ गया कि अच्छा यह तो स्टंट कर रहे हैं और अच्छे से कर रहे हैं। ट्रॉफी पर शेर बना हुआ है, तो वह बोलता है कि शेर घर आ गया। अगर मुझे ट्रॉफी नहीं भी मिली होती, तब भी यह जर्नी मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण होती। दक्षिण अफ्रीकी शहर केपटाउन में हम 13 लोगों के बीच मुकाबला था। मैं जानता हूं कि यह शो कितना मुश्किल है। परिवार से इतने दिनों तक दूर रहकर लगातार स्टंट करते रहना आसान नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर