न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता की मौत के बाद अर्जुन को बेचने पड़े थे मां के गहने, एक्टर के पास आज भी है सुशांत की ये चीज

एक्टर अर्जुन बिजलानी (42) टीवी इंडस्ट्री के जाने-पहचाने चेहरे हैं। उन्होंने अपने काम से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। अर्जुन ने काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 11:39:58

2 News : पिता की मौत के बाद अर्जुन को बेचने पड़े थे मां के गहने, एक्टर के पास आज भी है सुशांत की ये चीज

एक्टर अर्जुन बिजलानी (42) टीवी इंडस्ट्री के जाने-पहचाने चेहरे हैं। उन्होंने अपने काम से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। अर्जुन ने काफी उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। अर्जुन ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि पिता के जाने के बाद हमारी फाइनेंनशियल जिंदगी पूरी तरह से खत्म हो चुकी थी। एक अच्छी जिंदगी 360 डिग्री टर्न ले चुकी थी। हम टाउन में रहते थे, लेकिन पापा के जाने के बाद हमें माहिम से शिफ्ट होना पड़ा। तब मैं 19 साल का था और बॉम्बे स्कॉटिश व एचआर कॉलेज में पढ़ता था, लेकिन मुझे मलाड में रेंट पर भाई और मां के साथ 1 बीएचके फ्लैट में शिफ्ट होना पड़ा।

मैं अपनी मां से रोज 100 रुपए लेकर जाता था, ट्रेन में ट्रेवल करता था और ऑडिशन देता था। एक समय था जब हम हर जगह कार से जाते थे और अचानक से ट्रेन में ऑडिशन के लिए जाना पड़ा, उस एक रात में मेरी पूरी जिंदगी बदल गई थी। हमें अपना 2 बीएचके का फ्लैट बेचना पड़ा, कार बेचनी पड़ी सब कुछ चला गया था। उस समय हमारी आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि मां की ज्वेलरी तक बेचनी पड़ी थी। मेरा पूरा माहौल चेंज हो चुका था, वहां पर मेरे पास दोस्त थे, लेकिन मलाड में मैं किसी को नहीं जानता था।

अपने पहले पोर्टफोलियो के लिए जिसकी कीमत 8000 रुपए थी, मुझे उसके लिए अपनी मां की ज्वेलरी तक गिरवी रखनी पड़ी थी। हालांकि पैसे कम पड़ रहे थे तो मैंने उन्हें बेच दिया था, लेकिन जब मैंने अपनी पहली कमाई की, तो उससे मैंने सबसे पहले अपनी मां को गहने ही दिलाए थे। किसी ने मुझे बहुत ज्यादा लूटा था। मेरा एक दोस्त था, उसने मुझे बोला कि वह मनी ब्लैक एंड व्हाइट करता है, उसने मुझसे पैसे लिए और गायब हो गया। ये साल 2010 की बात है, मेरे 35 लाख रुपए लेकर भाग गया था। मैंने वह पैसे अपना घर लेने के लिए रखे थे, लेकिन मैं ठगा गया। बता दें अर्जुन ने शुरुआत में ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ और ‘मिले जब हम तुम’ जैसे शो किए जिससे उनकी पहचान बनी। बाद में वे कई रियलिटी शो में नजर आए।

arjun bijlani,actor arjun bijlani,arjun struggle,arjun father death,arjun mother jewelry,sushant singh rajput,arjun sushant

एक ही बिल्डिंग में रहते थे अर्जुन बिजलानी और सुशांत सिंह राजपूत

अर्जुन ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत संग अपनी दोस्ती को लेकर भी बात की। जब अर्जुन को सुशांत की मौत की खबर मिली थी तो वे बहुत रोए थे। दोनों अक्सर साथ में समय बिताते थे। अर्जुन ने कहा कि सुशांत बहुत ही प्यारे इंसान थे। हम पहले एक ही बिल्डिंग में रहते थे। सुशांत ने जब अपनी पहली स्पोर्ट्स बाइक ली थी तो सबसे पहले मुझे फोन करके नीचे बुलाया था। सुशांत को पता था कि मुझे बाइक्स बहुत पसंद हैं, इस वजह से वो मुझे दिखाना चाहता था।

वे एक शानदार आर्टिस्ट और दोस्त थे। वे काम को लेकर बहुत डेडिकेटेड थे। हम साथ में हैंगआउट करते थे। कभी सुशांत के घर पर, कभी मेरे घर पर। एक बार हम हैंगआउट कर रहे थे तब मैंने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी थी। सुशांत ने मुझसे कहा कि उन्हें मेरी ये ब्लैक टी-शर्ट बहुत पसंद है। इस पर मैंने उन्हें वहीं अपनी टी-शर्ट उतारकर दे दी थी। तब सुशांत ने ऑरेंज कलर की गंजी पहनी थी। वो सुशांत ने मुझे दे दी थी। मेरे पास आज भी वो गंजी है। उल्लेखनीय है कि सुशांत का जून 2020 में निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह