न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन बिजलानी ने यूं एंजॉय किया बर्थडे, मैरिज एनिवर्सरी पर काजल ने पति को ऐसे किया विश, सिद्धार्थ मल्होत्रा...

मशहूर टीवी एक्टर और खतरों के खिलाड़ी-11 के विजेता अर्जुन बिजलानी का आज रविवार ( 31 अक्टूबर) को जन्मदिन है। अर्जुन गोवा में फैमिली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 7:23:12

अर्जुन बिजलानी ने यूं एंजॉय किया बर्थडे, मैरिज एनिवर्सरी पर काजल ने पति को ऐसे किया विश, सिद्धार्थ मल्होत्रा...

मशहूर टीवी एक्टर और खतरों के खिलाड़ी-11 के विजेता अर्जुन बिजलानी का आज रविवार ( 31 अक्टूबर) को जन्मदिन है। अर्जुन गोवा में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बर्थडे का रॉकिंग अंदाज में जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में अर्जुन पत्नी नेहा और करीबी दोस्त निया शर्मा व चेतना पांडे के साथ पूल और जैकूजी में लुत्फ उठाते देखे जा सकते हैं। वीडियो में अर्जुन, निया और दूसरे लोग जैकूजी में जमकर डांस कर रहे हैं।

अर्जुन संग फोटो शेयर करके निया ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। निया ने अर्जुन के लिए लिखा-मुझे याद नहीं है कि मेरी बस एक कॉल पर आप कितनी बार आ चुके हो। आप मेरी जरूरत में हमेशा मेरे साथ रहे हैं। निया येलो लॉन्ग ड्रेस में हैं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में निया कहर बरपा रही हैं। अर्जुन ने व्हाइट शॉर्ट्स और ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट पहना है। व्हाइट शूज और ब्लैक हैट में अर्जुन हैंडसम लग रहे हैं। अर्जुन कई रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। अर्जुन ने डांस दीवाने शो को भी होस्ट किया था।

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी को हुआ एक साल

अभिनेत्री काजल अग्रवाल की शादी को शनिवार (30 अक्टूबर) को एक साल पूरा हो गया। इस मौके पर काजल ने पति गौतम किचलू को खास अंदाज में मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दी। काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गौतम संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों काली ड्रेस में नजर आ रहे हैं। काजल पति की बाहों में हैं। गौतम भी काजल को पकड़े बेहद खुश दिख रहे हैं।

काजल ने लिखा-“आई लव यू तब भी जब तुम आधी रात के बीच मेरे कान में कहते हो ‘क्या तुम सो रही हो? मुझे तुम्हें एक डॉग का वीडियो दिखाना है।’ पहली शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं तुम्हारी जिंदगी में हुई सबसे बेस्ट चीज की तरफ से।” काजल और गौतम की यह फोटो फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। काजल ने बिजनेसमैन गौतम से मुंबई में शादी की थी। कोविड-19 महामारी के चलते दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद थे। बहुत साधारण तरीके से शादी रचाई, जो काफी चर्चा में रही। कपल अक्सर एक-दूसरे की फोटो शेयर करते रहते हैं।


arjun bijlani,kajal aggarwal,sidharth malhotra,gautam kichalu,nia sharma,bollywood news in hindi

वन माइक स्टैंड में काम करना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

ओटीटी पर हाल ही में वन माइक स्टैंड का दूसरा सीजन शुरू हुआ है। इसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें हिस्सा ले रहे करण जौहर, फेय डिसूजा, चेतन भगत, सनी लियोन और रफ्तार जैसी हस्तियों ने अपने चुटकुलों से खूब हंसाया। अब शो को एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के रूप में एक बहुत बड़ा फैन मिल गया है। सिद्धार्थ शो की अपार सफलता से प्रभावित हैं और इसे एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट कहते हैं।

बड़ी-बड़ी हस्तियों को हास्य कौशल का परीक्षण करने के लिए एक छत के नीचे आते देखकर सिद्धार्थ उत्सुकता से भर गए हैं। सिद्धार्थ भी कॉमेडी में हाथ आजमाना चाहते हैं। सिद्धार्थ ने एक विचित्र वीडियो शेयर किया जहां उन्होंने वन माइक स्टैंड के तीसरे सीजन का हिस्सा बनने में रुचि जताई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, वन माइक स्टैंड सीजन 2 में से कुछ बहुत ही मजेदार पल हैं! करण आप वास्तव में सभी के जैक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका