Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लाइव कॉन्सर्ट में आया पिता का फोन तो अरिजीत सिंह ने दी यह रिएक्शन, सिंगर की सादगी पर मर मिटे फैंस, वीडियो वायरल

अरिजीत सिंह (37) को मौजूदा दौर के बेस्ट सिंगर्स में शुमार किया जाता है। वे लंबे समय से अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 11:12:00

लाइव कॉन्सर्ट में आया पिता का फोन तो अरिजीत सिंह ने दी यह रिएक्शन, सिंगर की सादगी पर मर मिटे फैंस, वीडियो वायरल

अरिजीत सिंह (37) को मौजूदा दौर के बेस्ट सिंगर्स में शुमार किया जाता है। वे लंबे समय से अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं। फैंस को अरिजीत के गाने बेहद पसंद आते हैं। अरिजीत गानों के साथ अपनी सादगी के लिए भी चर्चाओं में रहते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके लाइव कॉन्सर्ट का है। अरिजीत परफॉर्म करते देखे जा सकते हैं। इसी बीच उनके पास एक कॉल आता है और इसका वे जिस तरह जवाब देते हैं अब उसकी चर्चा हो रही है। वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग सिंगर की तारीफें करते नहीं थक रहे।

इंस्टाग्राम पर एक सोशल मीडिया पेज ने यह वीडियो पोस्ट किया है। बता दें अरिजीत चंडीगढ़ में परफॉर्म कर रहे थे, तभी उनका मोबाइल बज उठता है। अरिजीत के पिता का वीडियो कॉल आया था। इसके बावजूद अरिजीत ना तो अपनी परफॉर्मेंस रोकते हैं और ना ही फोन कट करते हैं। वे कॉल रिसीव करते हैं, अपने पिता से बात करते हैं। वे दो पल के लिए बेहद प्यार से पिता की ओर निहारते हैं। इसके बाद वे ऑडियंस को भी मोबाइल घुमाकर उसकी स्क्रीन दिखाते हैं और कहते हैं, “पापा का कॉल है।” खास बात ये है कि पिता को मोबाइल की स्क्रीन पर देखते हुए अरिजीत पूरी शिद्दत के साथ 'लापता लेडीज' मूवी का गाना 'ओ सजनी रे' गाते रहे।

अरिजीत का पिता के बारे में बताना फैंस को उत्साह से भर गया और जोरदार चीयरिंग हुई। अरिजीत के इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया। वे अरिजीत की सादगी और संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “गर्व से भरे एक बेटे के लिए ये बेस्ट फीलिंग है।” एक अन्य फैन ने लिखा, “एकदम प्योर और सच्चा इंसान। अरिजीत एकदम हीरा हैं।” एक और कमेंट है, “कभी अपने पैरेंट्स के फोन को नजरअंदाज मत करना।”

लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं अरिजीत, जीते हैं साधारण लाइफस्टाइल

उल्लेखनीय है कि अरिजीत के सरल स्वभाव ने उन्हें भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक बना दिया है। चार्ट-टॉपिंग हिट के साथ ग्लोबल सनसनी होने के बावजूद वे हमेशा विनम्र और अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। अरिजीत की जर्नी किसी इंस्पीरेशन से कम नहीं रही है। एक रियलिटी शो में एक कंटेस्टेंट से लेकर बॉलीवुड के सबसे फेमस सिंगर बनने तक, उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है।

अपनी सफलता के बावजूद अरिजीत लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। अक्सर उन्हें साधारण आउटफिट में देखा जाता है और वे अपने होमटाउन मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में एक साधारण लाइफस्टाइल जीते हैं। बॉलीवुड का हर एक्टर चाहता है कि फिल्मों में अरिजीत उनकी आवाज बनें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका