न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सबसे महंगे टिकट के मामले में अरिजीत ने दिलजीत को पछाड़ा, करीना को लेकर दिए बयान पर एक्टर हुआ ट्रॉल

सिंगर अरिजीत सिंह पिछले कई सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। उन्हें मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक माना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Dec 2024 8:19:56

2 News : सबसे महंगे टिकट के मामले में अरिजीत ने दिलजीत को पछाड़ा, करीना को लेकर दिए बयान पर एक्टर हुआ ट्रॉल

सिंगर अरिजीत सिंह पिछले कई सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। उन्हें मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक माना जाता है। अरिजीत कई लोकप्रिय सुपरहिट गानों को अपनी मखमली आवाज से सजा चुके हैं। लाखों-करोड़ों फैंस उनके दीवाने हैं। अरिजीत ने कुछ समय पहले भारत के पांच शहरों में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट की घोषणा की। इसकी शुरुआत 30 नवंबर से हो चुकी है। यह 27 अप्रैल 2025 तक चलेगा। अरिजीत के 23 मार्च को होने वाले मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट आज रविवार (22 दिसंबर) को डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो पर लाइव हुए।

सबसे महंगा टिकट 95000 रुपए में है, जो अब तक के सबसे महंगे संगीत कार्यक्रम टिकटों में से एक है। इस टिकट को 'HSBC स्टारस्ट्रक डायमंड एक्सपीरियंस राइट' नाम दिया गया है। इसमें दो लोगों के लिए सीटिंग अरेंजमेंट, ओपन बार, स्टॉक्ड स्नैक्स बुफे सहित कई विशेष सुविधाएं शामिल हैं। इससे पहले 85000 रुपए की कीमत वाले टिकट महज 4 मिनट में बिक गए थे। गोल्ड सेक्शन के टिकट भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 13500 रुपए है।

इसमें स्टैंडिंग फैन-पिट शामिल है, जो दर्शकों को गायक के करीब से परफॉर्मेंस देखने का मौका देता है। प्लेटिनम सेक्शन के टिकट 25000 रुपए में उपलब्ध हैं, जिनमें समर्पित बैठने की व्यवस्था की गई है। अरिजीत के टिकट की कीमत दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाती टूर से भी ज्यादा हैं। दिलजीत के सबसे महंगे टिकट की कीमत 80000 रुपए थी। बता दें दिलजीत कई शहरों में प्रस्तुति दे चुके हैं और उनके लिए भी दर्शकों में तगड़ा क्रेज देखने को मिला।

arijit singh,singer arijit singh,diljit singh,singer diljit singh,arijit diljit,music concert,khaqan shahnawaz,pakistani actor khaqan shahnawaz,Kareena Kapoor Khan,khaqan kareena

करीना कपूर खान के फैंस के निशाने पर आए पाकिस्तानी एक्टर खाकान शाहनवाज

पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता खाकान शाहनवाज अपने बयान के चलते लोगों के गुस्से का शिकार हो गए। शाहनवाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस करीना कपूर खान को लेकर एक बयान दिया था। इसके बाद से करीना के फैंस शाहनवाज को ट्रॉल कर रहे हैं। दरअसल एक शो में एक महिला ने इच्छा जाहिर की कि वह शाहनवाज को करीना के साथ काम करते हुए देखना चाहती हैं।

इस पर शाहनवाज बोले, “अच्छा, मैं बेटे उनके बेटे का रोल निभा सकता हूं। मैं बिल्कुल उनके बेटे का रोल निभा सकता हूं। करीना जी बहुत बड़ी हैं। उनके साथ बेटा बन सकता हूं।” यह बयान करीना के फैंस को रास नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, “आप उनके ड्राइवर का रोल प्ले कर सकते हैं।” दूसरे ने लिखा, “करीना को पता भी नहीं होगा कि यह कौन है। मैंने खुद कभी इसका ड्रामा नहीं देखा।”

तीसरे ने कहा, “वह इतने गुड लुकिंग नहीं हैं कि उनके बेटे का रोल करें।” चौथे ने कहा, “यह आदमी अपने आप में मस्त है।” शाहनवाज ने कई पाकिस्तानी सीरियल्स में काम किया है। वह आखिरी बार ड्रामा ‘सुकून’ में नजर आए थे। दूसरी ओर, 44 वर्षीय करीना की पिछली फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री