न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरिजीत को पसंद हैं ये पाकिस्तानी सिंगर, अनन्या ने शेयर की फोटो, ‘अतरंगी रे’ से तीनों स्टार का फर्स्ट लुक आउट

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी गायकी के दम पर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हुई है। वे युवाओं के बीच जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 2:17:18

अरिजीत को पसंद हैं ये पाकिस्तानी सिंगर, अनन्या ने शेयर की फोटो, ‘अतरंगी रे’ से तीनों स्टार का फर्स्ट लुक आउट

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी गायकी के दम पर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हुई है। वे युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। अरिजीत एक दशक से भी ज्यादा समय से अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेर रहे हैं। पिछले हफ्ते अबु धाबी में अरिजीत के कंसर्ट का आयोजन किया गया। तब अरिजीत ने कुछ ऐसी बातें कहीं, जो सुर्खियां बनी हुई हैं। अरिजीत ने कहा कि मेरा एक सवाल है। हालांकि यह सवाल गलत है, विवादास्पद है, लेकिन फिर भी मैं पूछना चाहता हूं क्योंकि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

मैं ज्यादा खबरों को फॉलो नहीं करता, लेकिन मुझे एक बात बताइए कि क्या भारत में पाकिस्तानी संगीत पर प्रतिबंध लगा हुआ है? पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम मेरे पसंदीदा सिगर्स में से एक हैं। राहत फतेह अली खान और शफकत अमानत अली भी मुझे बेहद पसंद हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में दोनों देश इस क्षेत्र में साथ मिलकर काम करेंगे। अरिजीत ने एक तरह से भारत-पाकिस्तान संबंध को लेकर एक बार फिर से बहस छेड़ दी है।

सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई हैं अनन्या पांडे

एक्टर चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनन्या लगातार अपनी फोटो व वीडियो को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका में लाइगर फिल्म की शूटिंग की तस्वीर भी शेयर की थी। अब अनन्या ने एक बेहद सुंदर फोटो साझा की है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। अनन्या झील में बोट पर बैठी हुई हैं और सामने की तरफ झांक रही हैं। यह फोटो लीला प्लेस, उदयपुर की है।

अनन्या ने मैचिंग ड्रेस पहनी हुई है। अनन्या ने कैप्शन लिखकर पूछा है-क्या राजकुमारियां कहती हैं कि फोटो डंप? देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गई और इसे लाखों लोग पसंद कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि अनन्या, आर्यन खान केस में एनसीबी पूछताछ के बाद कुछ वक्त के लिए इंस्टाग्राम से दूर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने पिछले मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट शेयर की थी।

कल रिलीज होगा अक्षय, सारा व धनुष की फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर

अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं। फिल्म के सभी किरदारों का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। मोशन वीडियो के जरिए सभी सितारों के दमदार लुक रिलीज किए गए हैं। अक्षय तीन अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। धनुष और सारा भी तीन नए लुक्स में कमाल लग रहे हैं। अक्षय पहली फोटो में ढोलक बजा रहे हैं तो एक में वे शहंशाह लग रहे हैं। अक्षय केयरफ्री कैरेक्टर हैं। अक्षय ने सारा का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-एक लड़की… प्यार में पागल, मिलिए अतरंगी नं. 1 रिंकू से। कल रिलीज होगा ट्रेलर।

आपको बता दें कि आनंद एल राय के साथ धनुष की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे रांझणा में साथ काम कर चुके हैं। अतरंगी रे कि शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि फिल्म में धनुष की पत्नी की भूमिका में सारा हो सकती हैं लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब सारा को अक्षय के साथ प्यार हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर