अजय देवगन के साथ किया डेब्यू, फिल्मों में निभाया खलनायक का किरदार, एक्टिंग छोड़ पकड़ी दीन की राह, बना मौलाना
बॉलीवुड में अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों में खलनायक बनकर पहचान बनाने वाले एक्टर आरिफ खान ने एक्टिंग छोड़ दी है और अब दीन की राह पर चल रहे हैं। वे अब मौलाना बन चुके हैं और बेंगलुरु में ट्रेवल कंपनी चलाते हैं।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Thu, 26 Jun 2025 8:54:50
अजय देवगन ने 1991 में बॉलीवुड डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' थी। अजय देवगन की पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस मधू, अमरीश पुरी और अरुणा ईरानी जैसे कलाकार भी नजर आए। इस फिल्म में एक और एक्टर दिखाई दिया था, जो अब एक्टिंग छोड़कर दीन की राह पकड़ चुका है। हम बात कर रहे हैं फूल और कांटे में रॉकी का किरदार निभाने वाले एक्टर आरिफ खान की। आरिफ खान ने सालों पहले ही बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। उन्होंने ये तब किया जब उन्हें एहसास हुआ कि वह एक्टिंग ही नहीं बल्कि किसी और काम के लिए दुनिया में आए हैं।