न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 18 में अरफीन ने किया सारा के पिता की मौत का खुलासा, KBC 16 में मस्ती करेंगे फराह-बोमन

कलर्स टीवी पर इन दिनों सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ धमाल मचा रहा है। घर के अंदर कंटेस्टेंट आए दिन दर्शकों के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Oct 2024 12:49:55

2 News : BB 18 में अरफीन ने किया सारा के पिता की मौत का खुलासा, KBC 16 में मस्ती करेंगे फराह-बोमन

कलर्स टीवी पर इन दिनों सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ धमाल मचा रहा है। घर के अंदर कंटेस्टेंट आए दिन दर्शकों के लिए कोई न कोई मसाला परोसते रहते हैं। कभी उनके आपस में लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो कभी प्यार-मोहब्बत के फसाने होते हैं। इस बीच शो के ताजा एपिसोड में अरफीन खान और उनकी पत्नी सारा से जुड़ी इमोशनल बातों ने सबका ध्यान खींचा। ‘बिग बॉस’ ने अरफीन का एक ऑडियो क्लिप चलाया, जिसमें वे सारा के शो में न रहने को लेकर अपने विचार बता रहे थे।

अरफीन ने सारा को एक 'नरम व्यक्ति' बताते हुए कहा कि शो में उनकी अनुपस्थिति शो के लिए बेहतर हो सकती है। इस क्लिप को सुनने के बाद सारा काफी हैरान हुईं और उन्होंने अरफीन से इस बारे में सवाल किया। इसके बाद ‘बिग बॉस’ ने खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता करणवीर मेहरा को कन्फेशन रूम में बुलाया, जहां उन्हें अरफीन और सारा के बीच की समस्याओं पर चर्चा करते हुए देखा गया। बाद में करणवीर ने अरफीन को लेकर बाकी घरवालों के साथ बातचीत की। इसमें अरफीन ने सारा के पिता की आत्महत्या का खुलासा किया।

अरफीन ने बताया कि उन्होंने किस तरह सारा के पिता को फांसी पर लटकते हुए देखा। इसके बाद जैसे ही वो सारा के पास गए, उन्होंने उन्हें ऊपर न जाने के लिए कहा। अरफीन ने कहा कि सारा के पिता ने आत्महत्या की थी। अगर उस वक्त वह अपने पिता को देख लेती तो शायद मर जाती, क्योंकि वह उनके बहुत करीब थीं। जब अरफीन ने यह कहानी सुनाई तो सारा की आंखें भर आईं और वह एलिस कौशिक व ईशा के सामने फूट-फूटकर रोने लगी।

इस बीच, एलिस भी भावुक हो गईं और खुलासा किया कि उनके पिता की मौत भी इसी तरह हुई थी। उल्लेखनीय है कि 6 अक्टूबर से शुरू हुए इस शो में 19 कंटेस्टेंट थे जिसमें से एक गधा था, जो घर से बाहर हो गया है। वहीं एक और कंटेस्टेंट हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी का भी इस वीकेंड का वार पर बोरिया बिस्तर गोल हो गया था।

फराह खान ने अमिताभ बच्चन को दिया फिल्म का ऑफर तो...

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में कोरियोग्राफर फराह खान और एक्टर बोमन ईरानी नजर आने वाले हैं। वे खूब हंसी-ठिठोली करेंगे। प्रोमो में दिखाया गया है कि फराह सेट पर ही अमिताभ को फिल्म ऑफर करती हैं। फराह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि साल 2014 में आई ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के बाद से मैंने कोई फिल्म नहीं बनाई है क्योंकि मैं एक प्रोजेक्ट करने के बारे में सोच रही हूं।

इसमें मैं किसी और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहती हूं। किसी भी डायरेक्टर का करिअर ग्राफ उठता नहीं है जब तक वो बिग बी के साथ काम ना कर लें। आपको ब्लू टिक तब तक नहीं मिलता है जब तक वो अमिताभजी के साथ काम ना कर लें। इस पर अमिताभ मुस्कुराते हैं।

इसके बाद फराह और बोमन ने अमिताभ को झट से फिल्म प्रपोजल दे दिया, जिससे वे चौंक पड़े। फराह ने कहा, “सर, हमारे पास आपके लिए एक प्रोजेक्ट है!” इस पर अमिताभ तुरंत पूछते हैं माल किधर है? तब फराह उनसे कहती हैं कि आप साइन करते हो कि नहीं? फराह ने कहा कि फिल्म का नाम है ‘जब तक बच्चन’।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री