Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहू को दी अपनी पुश्तैनी वेडिंग रिंग, बेटे की शादी की खबर का फैंस को बेसब्री से इंतजार

अर्चना पूरन सिंह ने अपनी बहू योगिता बिहानी को पुश्तैनी अंगूठी पहनाई। बेटे आर्यमान सेठी ने सबके सामने किया प्रपोज़ल। फैंस अब शादी की आधिकारिक खबर का इंतजार कर रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 9:32:22

अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहू को दी अपनी पुश्तैनी वेडिंग रिंग, बेटे की शादी की खबर का फैंस को बेसब्री से इंतजार

टीवी की जानी-मानी अदाकारा और "कॉमेडी शो" की जज अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपनी फैमिली के खास पलों को फैंस के साथ साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने और उनके परिवार ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया, जहां सेठी परिवार की निजी जिंदगी की झलकियां खूब वायरल हो रही हैं। इन्हीं वीडियोज में एक बड़ा सरप्राइज सामने आया जब अर्चना के बेटे आर्यमान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस योगिता बिहानी को सबके सामने प्रपोज कर दिया।

अंगूठी सौंपने का इमोशनल पल

अब एक नया वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है, जिसमें अर्चना पूरन सिंह अपनी होने वाली बहू योगिता को अपनी मां से मिली पुश्तैनी अंगूठी देती नजर आईं। आर्यमान ने योगिता को नए घर की चाबियां भेंट कीं और इसके तुरंत बाद अर्चना ने वह अंगूठी उन्हें पहनाई, जो उनकी शादी के वक्त उन्हें मिली थी। यह दृश्य बेहद इमोशनल रहा।

वीडियो में आर्यमान योगिता से अंगूठी पर उनकी राय पूछते हैं, जिस पर योगिता मुस्कुराते हुए कहती हैं कि उन्हें अंगूठी बिल्कुल वैसे ही पसंद है, इसमें किसी बदलाव की ज़रूरत नहीं। इस खूबसूरत मौके के बाद योगिता ने अपने परिवार और दोस्तों को खुशखबरी दी। दोनों परिवार इस रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

परिवार के सामने कियाप्रपोज

इससे पहले भी आर्यमान ने योगिता को सबके सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। उस समय का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था। बेटे की जिंदगी का ये अहम पल देखकर अर्चना की आंखें नम हो गई थीं। उन्होंने योगिता को गले लगाकर आशीर्वाद दिया। फैंस अब बेसब्री से इस कपल की शादी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

योगिता बिहानी का करियर

योगिता बिहानी का नाम इंडस्ट्री में किसी परिचय का मोहताज नहीं। उन्हें हाल ही में चर्चित फिल्म "द केरला स्टोरी" में देखा गया था, जहां उनकी परफॉरमेंस को दर्शकों ने सराहा। इसके अलावा वह कई टीवी शोज़ का हिस्सा भी रह चुकी हैं। यूट्यूब पर भी आर्यमान और योगिता की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों शादी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ साझा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका