न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्चना ने कपिल के शो और फिल्मी करिअर पर की बात, आराध्या के साथ फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने गुरुवार (26 सितंबर) को अपना 62वां जन्मदिन मनाया। वह लंबे समय से फिल्मों की तुलना में कॉमेडियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Sep 2024 11:53:45

2 News : अर्चना ने कपिल के शो और फिल्मी करिअर पर की बात, आराध्या के साथ फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने गुरुवार (26 सितंबर) को अपना 62वां जन्मदिन मनाया। वह लंबे समय से फिल्मों की तुलना में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। अर्चना करीब 10 साल से कपिल के शो से जुड़ी हुई हैं। हाल ही ओटीटी पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन शुरू हुआ है और इसमें भी अर्चना के ठहाके गूंजते सुनाई दिए। इस बीच अर्चना ने एक इंटरव्यू में कपिल के शो और अपने फिल्मी करिअर को लेकर खुलकर बात की।

अर्चना ने कहा कि मैं शो को होस्ट जरूर कर रही हूं लेकिन अभी भी मेरी एक्टिंग स्किल खत्म नहीं हुई है। हां, एक एक्टर के तौर पर मुझे लगता है कि मुझे कुछ नया करने की जरूरत है, यही वजह है कि मैं फिल्में भी कर रही हूं। इस नेटफ्लिक्स सीरीज को करने के साथ ही हमारे पास दूसरे शो को करने का ज्यादा समय होता है। मुझे अभिनय के लिए ज्यादा मौके न मिलने का कोई अफसोस नहीं है। मैं अभी भी यहीं हूं। मुझे चार दशक से ज्यादा हो गए। मैं जहां हूं, उससे बहुत संतुष्ट हूं। मुझे लगता है कि जो भी आपको मिला, वो तो आपके हाथ में नहीं था।

जो आपको मिला है, उसे बहुत अच्छी तरह से करना, वो आपके हाथ में है। मुझे कॉमेडी की इस 15 साल लंबी यात्रा का सौभाग्य मिला है। अगर मैं फिल्में कर रही होती, तो शायद मेरा ये सफर ना होता। मैंने देखा है कि फिल्मों में इतना लंबा करिअर मुश्किल है। आज मुझे बच्चे भी पहचानते हैं। बाकियों के साथ ऐसा है क्या?

उल्लेखनीय है कि अर्चना ने ‘सौदागर’, ‘अग्निपथ’, ‘जलवा’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘आशिक आवारा’, ‘शोला और शबनम’ तथा ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अर्चना 4 साल बाद फिल्मों में भी कमबैक कर रही हैं। वह 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगी।

अबू धाबी में IIFA अवार्ड्स 2024 में शिरकत करेंगी ऐश्वर्या व आराध्या

ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में पेरिस फैशन वीक में रैम्प वॉक करती दिखी थीं। उनके साथ बेटी आराध्या भी थीं। अब फिर से ऐश्वर्या बेटी के साथ IIFA अवार्ड्स 2024 में शामिल होने के लिए अबू धाबी के लिए निकल चुकी हैं। अवार्ड्स का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक होगा। इसके लिए शाहरुख खान सहित कई स्टार्स वहां पहुंच चुके हैं। अब ऐश्वर्या का नाम भी जुड़ गया है। ऐश्वर्या बीती रात आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई।

दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मां-बेटी कैजुअल लुक में नजर आईं। ऐश्वर्या ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था। उन्होंने डार्क लिपस्टिक और खुले बालों के साथ लुक कंप्लीट किया। आराध्या लाइट शेड की स्वेट शर्ट में दिखीं और उन्होंने बालों को खुला रखकर हेयरबैंड लगाया था। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को हमेशा ऐश्वर्या के साथ आराध्या का विदेश जाना रास नहीं आया और वे उन्हें ट्रॉल करने लगे।

वे यह सवाल भी कर रहे हैं कि क्या आराध्या पढ़ाई नहीं करती, वो स्कूल जाती भी है या नहीं। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या अक्सर आराध्या का हाथ थामे रखती हैं। वह बेटी को लेकर काफी पजेसिव नजर आती हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री