Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टूटने के कगार पर थी अर्चना की शादी, ऐसे बची, 13 साल की उम्र में बेटे आर्यमन का टूट गया था पैर…

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और एक्टर परमीत सेठी की जोड़ी चर्चाओं में रहती है। अपने शो में कपिल अक्सर परमीत का नाम लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Aug 2025 12:34:24

2 News : टूटने के कगार पर थी अर्चना की शादी, ऐसे बची, 13 साल की उम्र में बेटे आर्यमन का टूट गया था पैर…

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और एक्टर परमीत सेठी की जोड़ी चर्चाओं में रहती है। अपने शो में कपिल अक्सर परमीत का नाम लेकर अर्चना पर चुटकियां लेते रहते हैं। दोनों ने ही छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी काम किया है। कुछ समय पहले अर्चना ने यूट्यूब पर व्लॉग शुरू किया था, जो खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही अर्चना ने अपने बेटे आर्यमन सेठी के व्लॉग में परमीत संग रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि शादीशुदा जिंदगी में कपल को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दोनों का रिश्ता बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरा।

अर्चना ने कहा कि हमने एक-दूसरे को समझने में गलतियां की और कभी–कभी इगो भी रास्ते में आ जाता है। जब किसी रिश्ते में दो लोग कमजोर पड़ जाते हैं तब वो रिश्ता कमजोर हो जाता है। भले हमारी शादी में मुश्किलें थी लेकिन मैं नहीं चाहती थीं कि मेरे बच्चे अपने पिता से दूर हों। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरा मानना है कि मेरे बच्चों के लिए परमीत से अच्छा पिता पूरी दुनिया में कोई और नहीं हो सकता क्योंकि उन्होंने मुझसे बढ़कर बच्चों को प्यार दिया है। इसीलिए मैं नहीं चाहती थीं कि ये शादी टूटे। मेरी इस जर्नी में मेडिटेशन काफी मददगार साबित हुआ। मैंने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन जॉइन किया और उसके बाद मेरी जिंदगी में काफी बदलाव आए।

इसके बाद मैंने परमीत को भी मेडिटेशन करने की सलाह दी। मेडिटेशन के जरिए हम दोनों ही अपने पास्ट के ट्रॉमा से उबर पाए। मेडिटेशन के बाद हमारी जिंदगी में कई बदलाव आए। जब मैंने मन शांत करके सोचा तो समझ आया कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। आज भी भले मेरे और परमीत के बीच दिन में कई बार लड़ाई हो जाए लेकिन फिर भी हम दोनों एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते। बता दें अर्चना इन दिनों नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में नजर आ रही हैं।
archana puran singh,actress archana puran singh,parmeet sethi,archana parmeet,archana parmeet marriage,aaryamann अर्चना ने बताया, उस दौरान आर्यमन 1 साल तक कमरे से बाहर नहीं आए थे

व्लॉग में अर्चना (62) ने याद किया कि आर्यमन जब 13 साल की उम्र में लंदन में बोर्डिंग स्कूल में थे तो उनका पैर टूट गया था और उनका सपना टूट गया था। हालांकि दोनों ने इस चीज को साफ नहीं किया कि वो किस सपने के बारे में बात कर रहे थे। अर्चना ने कहा कि मुझे पता था कि उस टूटे पैर के साथ तुम्हारा सपना भी टूट गया था। उस वक्त तुम्हारा दिल टूटा था और उस वक्त से अब तक, तुम बहुत सी चीजों से गुजरे हो। लोगों को इस बारे में नहीं पता है।

वो आपको हंसते और मजे करते देखते हैं, पर तुमने उस कॉमेडी के पीछे का दर्द देखा है। उस वक्त तुमने अंधेरा देखा था, मैंने तुम्हारी आंखों से खुशी और जीवन जाते देखा। तुम्हें उस वक्त डिप्रेशन और एंग्जाइटी थी। इस पर आर्यमन ने कहा कि लोगों को लगता है कि जब आपके पास पैसा, घर और परिवार होता है तो ये असली समस्या नहीं होती है। लोगों को लगता है कि ये समस्या असली नहीं है, और हां बहुत से लोगों का जीवन मेरे जीवन से कठिन होगा, लेकिन मेरे लिए वो कठिन समय था। अर्चना ने बताया कि उस दौरान आर्यमन 1 साल तक कमरे से बाहर नहीं आए थे।

उन्होंने कहा कि उस वक्त तुम कमरे में बैठे रहते थे और मैं दिनों की बात नहीं कर रही, आप महीनों और यहां तक की एक साल तक कमरे में थे और तुम्हे नहीं लगता था कि तुम कमरे से निकल सकते हो। मुझे लगता था कि तुम उस अंधेरे से नहीं निकल पाओगे। लेकिन वो एक साल मैंने तुम्हारे हवाले कर दिया था और मैंने सुनिश्चित किया कि तुम इससे बाहर निकल आओ। मैं भी उतनी ही दुखी थी जितना तुम थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका