न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्चना को कपिल के शो में इस बात के मिलते हैं पैसे, ‘राजा हिंदुस्तानी’ के गाने में आमिर के शराब पीने पर बोलीं...

कपिल शर्मा मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनका हंसाने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। जब भी उनका शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Sep 2024 11:14:49

अर्चना को कपिल के शो में इस बात के मिलते हैं पैसे, ‘राजा हिंदुस्तानी’ के गाने में आमिर के शराब पीने पर बोलीं...

कपिल शर्मा मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनका हंसाने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। जब भी उनका शो ऑफ एअर हो जाता है, लोग उदास हो जाते हैं। ऐसा लगता है कि वे हंसने के लिए उन्हीं पर निर्भर हैं। अब कपिल जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ के साथ लौट रहे हैं। शो 21 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शो का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें कई हस्तियां नजर आईं।

कपिल की टीम में कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर जैसे कॉमेडियन हैं। इस समय पूरी कास्ट शो के प्रमोशन में लगी हुई है। इस बीच अर्चना (61) ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अपनी सैलरी को लेकर कुछ ऐसा कहा जो सबका ध्यान खींच रहा है। दरअसल सिद्धार्थ ने अर्चना से पूछा कि क्या बाकी सदस्यों को कभी जलन होती है कि उन्हें इतना मेकअप करना पड़ता है और जबकि आपको हंसने के पैसे मिलते हैं। इस पर अर्चना ने कहा कि पैसे ये लोग डबल ले जाते हैं।

तो सही है न मेहनत करो भाई। मुझे हंसने के लिए पैसे मिलते हैं और उन्हें उनकी कड़ी मेहनत के लिए पैसे मिलते हैं। कुछ को उनकी खूबसूरती के लिए पैसे मिलते हैं, दूसरों को उनकी प्रतिभा के लिए, लेकिन मुझे इन सबके लिए पैसे मिलते हैं। उल्लेखनीय है कि अर्चना कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी हैं।

archana puran singh,actress archana puran singh,archana fees,kapil sharma,kapil sharma show,archana laughter,raha hindustani,aamir khan

अर्चना पूरण सिंह ने ‘राजा हिंदुस्तानी’ में निभाया था नेगेटिव रोल

अर्चना ने सुपरहिट मूवी 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर खान की सास और करिश्मा कपूर की सौतेली मां का रोल निभाया था। यह रोल नेगेटिव शेड लिए हुए था, जिसमें अर्चना ने सबको हैरान कर दिया। इसके एक गाने 'तेरे इश्क में नाचेंगे' को लेकर ऐसी चर्चाएं थीं कि इसके लिए आमिर ने सच में शराब पी थी। अब अर्चना ने इसका सच बताया है। अर्चना ने 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में बताया कि आमिर शुरुआत में सीन से संतुष्ट नहीं थे, पर फिर भी परफॉर्म किया।

मैं श्योर नहीं हूं, लेकिन मैंने सुना है कि इस सीन के दौरान आमिर नशे में थे। उनका कमरा मेरे बगल में था, लेकिन वे मेरे सामने शराब नहीं पीते थे। पर मुझे लगता है कि उन्होंने ऐसा करके सीन के साथ एक्सपेरिमेंट किया होगा। वे इस एक्सपेरिमेंट से बहुत खुश नहीं थे पर मुझे लगता है उन्होंने शायद पी थी। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के लिए अर्चना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड का नॉमिनेशन मिला था। अर्चना ने बताया कि यह पहली और आखिरी बार था, जब किसी अवार्ड के लिए उन्हें नॉमिनेशन मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री