न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शूटिंग करते अर्चना की टूटी कलाई, देखें व्लॉग, बोमन ने 40वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी पर लुटाया प्यार

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के साथ गंभीर हादसा हो गया है। अर्चना अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। एक्सीडेंट में उनको बड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 8:24:57

2 News : शूटिंग करते अर्चना की टूटी कलाई, देखें व्लॉग, बोमन ने 40वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी पर लुटाया प्यार

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के साथ गंभीर हादसा हो गया है। अर्चना अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। एक्सीडेंट में उनको बड़ी चोट भी आई है, जिसके बारे में उन्होंने अपने नए व्लॉग के जरिए जानकारी दी है। अर्चना एक्टर राजकुमार राव की फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थीं, तब सेट पर अचानक फिसल गईं और उनकी कलाई टूट गई। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। व्लॉग की शुरुआत में अर्चना हॉस्पिटल के बेड पर लेटी दिख रही हैं और उनके हाथ पर प्लास्टर लगा है। उनका चेहरा काफी सूजा और बदला हुआ दिख रहा है।

इस दौरान अर्चना ने बताया कि उन्होंने राजकुमार को फोन किया और उनसे प्रोडक्शन में हुई देरी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि वो जल्द से जल्द फिर से काम पर वापस आएंगी, क्योंकि वो नहीं चाहती हैं कि उन्हें किसी तरह का नुकसान उठाना पड़े। अर्चना ने बताया कि वो पहले से बेहतर हैं और काम पर लौट आई हैं। अर्चना पति परमीत सेठी के साथ अस्पताल से घर आती दिख रही हैं और जब वो आती हैं, तो उनका बेटा मां को गले लगाकर वेलकम करता है। व्लॉग की शुरुआत में जब अर्चना के बेटों को उनके साथ हुए हादसे के बारे में पता चलता है, तो उनमें से एक रोने लगता है।

अर्चना कहती हैं कि उन्होंने शुरुआत में बच्चों को वीडियो बनाने से मना कर दिया था। तब परमीत ने चुटकी लेते हुए कहा कि ये अब बहुत ज्यादा बात कर रही है, इसका मतलब है कि अब यह ठीक है। उल्लेखनीय है कि अर्चना कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। वे कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। पिछले कुछ सालों से वह कपिल के शो का अहम हिस्सा बनी हुई हैं। अर्चना ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की जगह ली थी।

पत्नी जेनोबिया के साथ कोलाज शेयर कर बोमन ने लिखी ये बातें

एक्टर बोमन ईरानी और उनकी पत्नी जेनोबिया आज मंगलवार (28 जनवरी) को अपनी 40वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर बोमन (65) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी के साथ तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया और लिखा, “तो यह मुझे परेशान करता है जब पूरी दुनिया सोचती है कि तुम एक प्यारी परी हो। सिर्फ मैं ही जानता हूं कि तुम कितनी बड़ी मुसीबत हो सकती हो। 40 साल का अनुभव। हालांकि...कौन एक परी से शादी करना चाहेगा??? मुझे एक ऐसी परी मिली जो खुद भी एक परी है। यही वो जोड़ी है जिसने मुझे आकार दिया। हमें आकार दिया। परिवार को आकार दिया। हंसाया। संभाला। 40 साल साथ रहे, पुराने दोस्त। लव यू।”

बोमन की दोस्त फिल्म निर्माता फराह खान कुंदर ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी यू 2. अगर आप थोड़ा इंतजार करते तो मैं बॉमजी बन सकती थी।” सबा पटौदी ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी! कितनी खूबसूरत है। अगले 40 के लिए..ढेर सारा प्यार।” बता दें कि बोमन और जेनोबिया के दो बेटे दानेश और कायोज हैं। बोमन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे ‘मेहता बॉयज’ के साथ डायरेक्शन में शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में बोमन के साथ अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी और पूजा सरूप मुख्य भूमिकाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री