न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्चना के बेटे आर्यमान ने इस एक्ट्रेस के साथ कंफर्म किया रिलेशनशिप, दुबई में हुईं ऑनलाइन स्कैम की शिकार

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह यूं तो कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, लेकिन कपिल शर्मा के शो में आने के बाद से वह घर-घर में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 7:48:31

2 News : अर्चना के बेटे आर्यमान ने इस एक्ट्रेस के साथ कंफर्म किया रिलेशनशिप, दुबई में हुईं ऑनलाइन स्कैम की शिकार

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह यूं तो कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, लेकिन कपिल शर्मा के शो में आने के बाद से वह घर-घर में फेमस हो गईं। अर्चना ने छोटे और बड़े दोनों पर्दे पर कमाल किया है। कॉमेडी शो ‘श्रीमान श्रीमती’ से भी अर्चना ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इसके अलावा उन्हें ‘राजा हिंदुस्तानी’ और ‘कुछ कुछ होता है’ सहित कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने के मौके मिले हैं। फिलहाल अर्चना और एक्टर परमीत सेठी के बेटे आर्यमान सेठी को लेकर एक खास खबर सामने आई है। आर्यमान ने अपने लव अफेयर का खुलासा कर दिया है।

उन्होंने लेटेस्ट व्लॉग में अपनी गर्लफ्रेंड को इंट्रोड्यूस करवाया। आर्यमान ने बताया कि वे 'द केरल स्टोरी' फिल्म से चर्चित हुईं अभिनेत्री योगिता बिहानी के साथ रिलेशनिशप में हैं। योगिता ने भी आर्यमान के साथ रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है। आर्यमान के हालिया व्लॉग में वे अचानक हैदराबाद पहुंचते हैं, जहां योगिता किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। वीडियो में वे योगिता को सरप्राइज देते हैं और कैमरे के सामने उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड कहकर सबको चौंका देते हैं। इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

आर्यमान को होटल की लॉबी में फूलों का गुलदस्ता लिए खड़े देखकर योगिता इमोशनल हो जाती हैं। इसके बाद दोनों कैमरे के सामने रिश्ते के बारे में बताते हैं। योगिता इस दौरान ये कहती हैं कि वो काफी घबराई हुई हैं क्योंकि उन्होंने अपने करीबी दोस्तों को भी इस बारे में नहीं बताया था। इस बीच योगिता ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि हां, हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन मुझे नहीं लगा था कि यह रिश्ता इतनी जल्दी पब्लिक हो जाएगा। आर्यमान एक दिन पहले ही आ गया था, जो खुद में मेरे लिए सरप्राइज था। और फिर ऊपर से यह भी नहीं पता था कि वह हमारे रिश्ते की घोषणा कर देगा।

बता दें इस साल की शुरुआत में जब योगिता और आर्यमान 'छोटी बातें' नामक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आए थे, तब से ही उनके बीच की केमिस्ट्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। योगिता दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने साइंस में ग्रेजुएशन किया है। उन्हें एकता कपूर के शो 'दिल ही तो है' में करण कुंद्रा के साथ देखा गया था। उन्होंने फिल्म 'विक्रम वेधा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

archana puran singh,actress archana puran singh,parmeet sethi,aaryamann sethi,archana vlog,yogita bihani,actress yogita bihani,aaryamann yogita

अर्चना पूरन सिंह ने अपने व्लॉग में बताई धोखाधड़ी की पूरी कहानी

अर्चना पूरन सिंह अपने परिवार संग दुबई में एक भयानक ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गईं। अर्चना ने हाल ही में अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस धोखाधड़ी की पूरी कहानी साझा की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अर्चना पति परमीत और बेटों आर्यमान व आयुष्मान के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही थीं। उन्होंने आईफ्लाई दुबई नाम की इंडोर स्काईडाइविंग एक्टिविटी के लिए ऑनलाइन टिकट बुक किए थे, लेकिन जब वे साइट पर पहुंचे तो सामने कुछ और ही निकला।

आईफ्लाई के काउंटर पर मौजूद महिला ने कहा कि उनके नाम से कोई बुकिंग नहीं है। यह सुनते ही अर्चना हैरान रह गईं और बोलीं, हमने तीन स्लॉट बुक किए थे, लेकिन अब ये महिला कह रही है कि बुकिंग ही नहीं है। हम ठगे गए हैं। हमनें गलत वेबसाइट (indoor skydiving fake tickets) पर पैसे दिए हैं। टिकट सस्ते नहीं थे। दुबई जैसे सख्त कानून वाले देश में ऐसी धोखाधड़ी की उम्मीद नहीं थी। परमीत ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हजारों रुपए चले गए। अब हमें असली टिकट के लिए दोबारा पैसे देने पड़े। उन्होंने मजाक में कहा, कहीं ये भी स्कैम न हो जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी