Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परमीत ने इस बात पर अर्चना को दी थी तलाक की धमकी, श्रद्धा कपूर ने शेयर किया नया हेयरस्टाइल लुक

एक्ट्रेस अर्चना पूरण सिंह मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम है। वह कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। अर्चना ने छोटे और बड़े

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 1:35:05

2 News : परमीत ने इस बात पर अर्चना को दी थी तलाक की धमकी, श्रद्धा कपूर ने शेयर किया नया हेयरस्टाइल लुक

एक्ट्रेस अर्चना पूरण सिंह मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम है। वह कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। अर्चना ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर भरपूर काम किया है। हालांकि उन्हें ज्यादा शौहरत टीवी से मिली है। वह कुछ सालों से कॉमेडियन कपिल के शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। अर्चना सोशल मीडिया पर भी फैंस को अपने पति एक्टर परमीत सेठी और दोनों बच्चों के साथ की झलकिया दिखाती रहती हैं। अर्चना ने हाल ही अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है।

हाल ही भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया से उनके पॉडकास्ट भारती टीवी पर अर्चना ने खुलासा किया कि एक बार परमीत ने उन्हें तलाक देने की धमकी दी थी। अर्चना ने कहा कि मुझे काफी समय पहले मड आईलैंड में रहने के लिए काफी सस्ती प्रॉपर्टी मिली थी, इसलिए मैंने उसे खरीद लिया। परमीत एक ऐसा व्यक्ति है जो किसी भी अन्य बॉम्बे वाले व्यक्ति की तरह फ्लैट में रहने का आदी है और मैं देहरादून में एक बंगले में पली-बढ़ी हूं। छोटे शहरों में आपके पास बड़े घर होते हैं। मैं इस बारे में काफी साफ थी। मैं इस तरह थी कि अगर आप एक बंगला खरीदना चाहते हैं, तो इसमें केवल तीन कमरे नहीं हो सकते।

अगर आपके पास कम से कम 6-7 बड़े कमरे नहीं हैं, तो यह बंगला भी नहीं है। परमीत ने कहा था कि देखो अगर तुम एक खरीदना चाहती हो तो मैं इसके लिए तैयार हूं लेकिन अगर आप दो लेने की प्लानिंग कर रही हैं तो मैं आपको तलाक दे रहा हूं। तब मैंने कहा कि मुझे परवाह नहीं है, आप मुझे तलाक दें या नहीं, मैं बंगला खरीद रही हूं। जब उन्होंने देखा कि मैं इसके बारे में काफी गंभीर हूं, तो उन्होंने कहा कि ठीक है, चलो इसे खरीद लेते हैं। बता दें अर्चना ने इंस्टाग्राम पर कई बार इस घर की झलक दिखाई है जबकि यूट्यूब पर भी उन्होंने वहीं से कई व्लॉग शेयर किए हैं।

पिछले साल आई थी श्रद्धा कपूर की सुपर-डुपर हिट मूवी ‘स्त्री 2’

दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पिछले साल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई इस फिल्म ने सफलता के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद से श्रद्धा की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की बेकरारी बढ़ गई। वे हमेशा उनकी पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं।

इस बीच श्रद्धा ने फैंस को अपने नए हेयरस्टाइल की झलक दिखाई है। उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह किसी गुड़िया जैसी नजर आ रही हैं। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में श्रद्धा अपने नए बाल कटवाने के बाद सैलून में मिरर सेल्फी तो दूसरी तस्वीर में लिफ्ट में सेल्फी लेती नजर आईं। श्रद्धा डेनिम शर्ट के साथ नीले रंग की पैंट पहने दिखीं। फोटो में एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, “बाल बाल जच गई।”

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने श्रद्धा ने अपने 2024 का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाती दिखीं। बता दें कि श्रद्धा ने साल 2010 की ड्रामा फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘आशिकी 2’ से रातोंरात स्टार बन गई थीं। वह इस समय मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका