Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्चना और अजय ने नेपोटिज्म को लेकर कही ये बातें, ऋचा-अली की इस फिल्म का यहां होगा प्रीमियर

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने टीवी से लेकर फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है। इस बीच अर्चना ने अपने पॉडकास्ट में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 2:06:17

2 News : अर्चना और अजय ने नेपोटिज्म को लेकर कही ये बातें, ऋचा-अली की इस फिल्म का यहां होगा प्रीमियर

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने टीवी से लेकर फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है। इस बीच अर्चना ने अपने पॉडकास्ट में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का बचाव करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों फिल्ममेकर्स स्टार किड्स को कास्ट करना पसंद करते हैं। हाल ही में अर्चना के पॉडकास्ट में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर आगामी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़ी और नेपोटिज्म के बारे में खुलकर बात की। अर्चना ने कहा कि फिल्मी परिवारों में पलने-बढ़ने वाले बच्चे बचपन से ही सेट पर डिसिप्लिन और प्रोफेशनलिज्म सीख लेते हैं।

वे समय की पाबंदी, सेट पर बर्ताव और फिल्म क्रू की व्यवस्था को जल्दी समझ जाते हैं, जो इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए जरूरी है। ये सब चीजें स्टार किड्स को आगे बढ़ने में मदद करती हैं। इन बच्चों को ये सिखाया जाता है कि कैसे सेट पर दूसरों के साथ पेश आना है और काम को कैसे गंभीरता से लेना है। इस पर अजय ने भी अर्चना की बात का सपोर्ट करते हुए कहा कि फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले बच्चे अभिनय और स्टारडम के फर्क को बेहतर समझते हैं। मैं जानता हूं कि अच्छा कलाकार बनने के लिए मेहनत जरूरी है, सिर्फ नाम से कुछ नहीं होता। अक्सर बाहर से आने वाले लोग एक्टिंग को फेम समझ लेते हैं।

उन्हें लगता है कि पॉपुलैरिटी ही सब कुछ है, जबकि असली एक्टिंग एक कला है जिसे सीखने में समय और समर्पण लगता है। स्टार किड्स को बचपन से ही ये बात सिखाई जाती है कि फिल्म इंडस्ट्री में कैसे खुद को पेश किया जाए और कैसे अलग-अलग रोल निभाए जाए। यही वजह है कि कई बार उन्हें मौके जल्दी मिल जाते हैं। अर्चना और अजय की बातचीत में अहान की फिल्म 'सैयारा' का भी जिक्र हुआ। उल्लेखनीय है कि जहां अर्चना नॉन फिल्मी ग्राउंड से है वहीं अजय के पिता दिवंगत वीरू देवगन मशहूर स्टंट डायरेक्टर और फिल्ममेकर थे। ‘सन ऑफ सरदार 2’ की बात करें तो ये सिनेमाघरों में 1 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में रवि किशन, विंदू दारा सिंह, संजय मिश्रा, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल भी हैं।
archana puran singh,actress archana puran singh,ajay devgn,archana ajay,archana ajay nepotism,richa chadha,ali fazal,richa ali,secrets of a mountain serpent ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है ‘सीक्रेट्स ऑफ अ माउंटेन सर्पेंट’

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और उनके पति अभिनेता अली फजल के प्रोडक्शन हाउस पुशिंग बटंस स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म ‘सीक्रेट्स ऑफ अ माउंटेन सर्पेंट’ का 82वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चयन किया गया है। यह फिल्म अगस्त में इस प्रतिष्ठित महोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म का डायरेक्शन निधि सक्सेना ने किया है, जिनकी पिछली फिल्म ‘सैड लेटर्स ऑफ एन इमेजिनरी वुमन’ को 2024 के बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा गया था।

इस फिल्म को वेनिस के बिएननेल कॉलेज फंड ग्रांट 2025 का भी विजेता घोषित किया जा चुका है। फिल्म की कहानी एक स्कूल शिक्षिका बरखा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सीमा पर तैनात अधिकारी की पत्नी है। बरखा अकेलेपन और सामाजिक मर्यादाओं के बीच झूल रही होती है। इस बीच उसकी मुलाकात मणिक गुहो का रोल कर रहे एक्टर आदिल हुसैन से होती है, जिससे उसका जीवन एक नए मोड़ पर पहुंच जाता है।

डायरेक्टर निधि सक्सेना ने फिल्म को महिलाओं की आजादी और उनकी इच्छाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण के संदर्भ में एक प्रतीकात्मक कथा बताया है। ऋचा और अली ने निधि की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कहानी ने हमें तुरंत आकर्षित किया। हमारा प्रोडक्शन हाउस हमेशा ऐसे रचनाकारों का समर्थन करेगा जो कुछ नया कहने का साहस रखते हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वर्तमान में इसका पोस्ट-प्रोडक्शन जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका