न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरबाज ने पिता सलीम खान और सौतेली मां हेलेन को लेकर कही ये बातें, सलमान ने अर्पिता को यूं किया बर्थडे विश

बॉलीवुड में अक्सर देखने में आता है कि अधिकतर एक्टर-एक्ट्रेस अपने परिवार से अलग रहना शुरू कर देते हैं। इसकी वजह पर्सनल हो या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Aug 2023 11:10:46

अरबाज ने पिता सलीम खान और सौतेली मां हेलेन को लेकर कही ये बातें, सलमान ने अर्पिता को यूं किया बर्थडे विश

बॉलीवुड में अक्सर देखने में आता है कि अधिकतर एक्टर-एक्ट्रेस अपने परिवार से अलग रहना शुरू कर देते हैं। इसकी वजह पर्सनल हो या प्रोफेशनल लेकिन ऐसा होता है। हालांकि कुछेक फैमिली ऐसी होती है जिनमें बेहतरीन म्यूचुअल अंडरस्टेंडिंग होती है और उसके सदस्य अलग होना पसंद नहीं करते। हालात चाहे कैसे भी हो उनमें प्यार और एकता बनी रहती है। सुपरस्टार सलमान खान की फैमिली भी ऐसी ही है।

अब इस बारे में सलमान के भाई एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने खुलकर बात की है। अरबाज ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि हमारी फैमिली अभी भी एक साथ रहना पसंद करती है। बहुत सारी चुनौतियां आईं लेकिन हमारा परिवार नहीं टूटा। सौतेली मां (हेलेन) ने कभी परिवार नहीं तोड़ा। पिता (सलीम खान) ने भी कभी उन्हें हम पर नहीं थोपा। मेरे पिता आज भी मां सलमा खान का हाथ पकड़कर घंटों बैठते हैं। अगर वो आस-पास नहीं होती हैं तो उन्हें बुलाकर अपने पास बिठाते हैं।

पापा जानते थे कि बच्चों के लिए उनकी मां कितनी ज्यादा अहम हैं। वह (हेलेन) भी जानती थीं कि उनके बीवी-बच्चे हैं इसलिए उन्होंने कभी हमें डिस्टर्ब करने का नहीं सोचा। उल्लेखनीय है कि सलीम और सलमा की शादी 1964 में हुई थी। शादी से पहले सलमा का नाम सुशील चरक था। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था। हेलेन बॉलीवुड की फेमस डांसर व एक्ट्रेस थीं।

arbaaz khan,Salman Khan,arpita khan,salim khan,salma khan,helen,sohail khan,alvira

सलमान ने शेयर की थ्रो बैक फोटो

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान ने एक फोटो पोस्ट की ही। इस तस्वीर में सलमान एक क्यूट सी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देर रात एक पोस्ट शेयर की है। इस तस्वीर में यंग सलमान के साथ नजर आ रही बच्ची कोई और नहीं बल्कि उनकी लाडली छोटी बहन अर्पिता खान हैं। ये पुरानी यादगार तस्वीर सलमान खान ने अर्पिता के जन्मदिन के मौके पर साझा की है।

इस थ्रो बैक फोटो में अर्पिता और सलमान एक काउच पर बैठे हैं। अर्पिता ने एक तस्वीर हाथ में पकड़ी हुई है और सलमान उसके साथ मस्ती कर रहे हैं। सलमान ने ये तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अर्पिता।' सलमान अपनी दोनों बहनों को बहुत प्यार करते हैं। वे आए दिन अर्पिता और उनके बच्चों के साथ नजर आते हैं।

उनके साथ खेलते और मस्ती करते कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे हाल ही में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। अब वे कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की एक नई फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल सलमान 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन होस्ट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार