न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाबा सिद्धिकी की मौत को लेकर अरबाज ने दी रिएक्शन, कहा-सुरक्षित हैं सलमान, दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं हम

हाल ही महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई। सुपरस्टार सलमान खान उनके नजदीक थे और उन्हें बाबा की मौत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Oct 2024 11:03:07

बाबा सिद्धिकी की मौत को लेकर अरबाज ने दी रिएक्शन, कहा-सुरक्षित हैं सलमान, दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं हम

हाल ही महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई। सुपरस्टार सलमान खान उनके नजदीक थे और उन्हें बाबा की मौत से सदमा पहुंचा है। बाबा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सलमान की आंखें भरी हुई थीं। अब सलमान के छोटे भाई अरबाज खान ने इस बारे में रिएक्शन दी है। अरबाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग इस दुख से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अरबाज ने कहा कि बाबा सिद्दीकी सर हमारे परिवार के बहुत करीबी दोस्त थे। उन्हें हर कोई प्यार करता था। उनके साथ ईद के वक्त पूरी इंडस्ड्री जमा होती थी। उनके जाने का बड़ा अफसोस हो रहा है। हम उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम सब उनके जाने से प्रभावित हुए हैं। ये बहुत दुखद है।

मुझे लगता है कि हम सब इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि सब कुछ ठीक चल रहा है लेकिन हम अपना बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं। हम सुनिश्चित कर रहे हैं, सरकार और पुलिस भी कोशिश कर रही है कि चीजें वैसी हों जैसी होनी चाहिए। सलमान सुरक्षित हैं। हर कोई अपना बेहतर कर रहा है और हम अभी ऐसे ही रहना चाहते हैं।

arbaaz khan,filmmaker arbaaz khan,Salman Khan,superstar salman khan,baba siddique,baba siddique death,salman security,banda singh chaudhary movie

मैं ‘बंदा सिंह चौधरी’ को प्रमोट करने के लिए प्रतिबद्ध : अरबाज

अरबाज ने आगे कहा कि सभी चिंतित हैं लेकिन मैं ‘बंदा सिंह चौधरी’ को प्रमोट करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरी यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। मुझे यह सुनिश्चित करना है कि फिल्म रिलीज हो। हां मैं जानता हूं कि बहुत कुछ घट रहा है लेकिन मुझे वही करना होगा जो मुझे करना है। उल्लेखनीय है कि अरबाज की इस फिल्म में अरशद वारसी और मेहर विज की प्रमुख भूमिकाएं हैं। इसका ट्रेलर 1 अक्टूबर को रिलीज हुआ था।

बहरहाल बता दें कि बाबा की मौत में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है। लॉरेंस ने पूर्व में सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। इस बीच सलमान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। सलमान के पास पहले Y + सिक्योरिटी थी और इसमें अब एक घेरा का इजाफा हो गया है। सलमान को अप्रैल में Y + सुरक्षा दी गई थी। इसमें सलमान की गाड़ी के साथ पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी चलती है। साथ ही हथियारों से लेस जवान भी मौजूद रहते हैं। अब सलमान के साथ हर वक्त एक प्रशिक्षित कांस्टेबल रहेगा, जो हर तरह के हथियार चलाने में एक्सपर्ट होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री