न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरबाज ने कंफर्म की शूरा की प्रेग्नेंसी, कहा-दूसरी बार पिता बनना…, शादी के 4 साल बाद मां बनीं मशहूर एक्ट्रेस

एक्टर व प्रोड्यूसर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 1:17:37

2 News : अरबाज ने कंफर्म की शूरा की प्रेग्नेंसी, कहा-दूसरी बार पिता बनना…, शादी के 4 साल बाद मां बनीं मशहूर एक्ट्रेस

एक्टर व प्रोड्यूसर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अटकलें लगाने के साथ दावा किया जा रहा है कि शूरा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि कपल हमेशा इन सवालों से बचते दिखे, लेकिन जिस तरह से अरबाज पत्नी की केयर करते नजर आ रहे हैं उससे लगा कि जल्द ही खुशखबर मिलने वाली है। हाल ही में शूरा को मुंबई के एक क्लिनिक के बाहर बेबी बंप के साथ देखा गया, जिसके बाद इस खबर की चर्चा तेज हो गई। अब अरबाज (58) ने एक इंटरव्यू में शूरा के प्रेग्नेंट होने की बात कंफर्म की है। दिल्ली टाइम्स के साथ खास बातचीत में अरबाज ने कहा कि इतने लंबे वक्त बाद वो पिता बनने को लेकर काफी नर्वस हैं।

उन्होंने कहा कि मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। यह मुझे खुशी और जिम्मेदारी का एक नया एहसास दे रहा है। मुझे ये पसंद आ रहा है। लंबे वक्त के बाद दूसरी बार पिता बनना एक नया एहसास है। यह हमारे दोनों के जीवन का बहुत ही सही समय है। मैं उस जानकारी से इनकार नहीं कर रहा हूं क्योंकि अभी यह कुछ ऐसा है जो बाहर है, मेरा परिवार इसके बारे में जानता है। लोगों को इसके बारे में पता चल गया है और यह ठीक है। यह काफी स्पष्ट भी है। हम खुश और उत्साहित हैं। हम अपने जीवन में इस नए जीवन का स्वागत करने जा रहे हैं।

मेरी प्राथमिकता अपने बच्चे के लिए हमेशा मौजूद रहना और उसे प्यार और देखभाल देना है। गौरतलब है कि अरबाज और शूरा साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। अरबाज ने छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर एक अंतरंग समारोह में शादी की। इस समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शूरा से पहले अरबाज ने मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ शादी की थी। शादी साल 1998 में हुई थी। 20 साल साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2017 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। उनका एक बेटा अरहान है।

शिरीन मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट लिख जाहिर की खुशी

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘सिम्मी भल्ला’ की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी की एंट्री हो गई है। दो दिन पहले 9 जून को शिरीन का घर किलकारियों से गूंज उठा। शिरीन ने बेटे को जन्म दिया है। शिरीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस से इस खुशखबरी को शेयर किया है। शिरीन की पोस्ट में बेबी के कैरिकेचर्स बने नजर आ रहे हैं। शिरीन ने पोस्ट में लिखा, “अल्लाह ने प्यार से भरा ये तोहफा हमें दिया है।

उम्मीद करते हैं कि हम इसकी परवरिश अच्छे तरीके से और सही दिशा में कर पाएंगे। आप भी हम सबके साथ शामिल होकर दुआ करिए। एक खूबसूरत ब्लेसिंग आ चुकी है। शिरीन और हसन, दोनों ही बेटे का स्वागत कर चुके हैं। 9 जून 2025 को इस दुनिया में नन्हा मेहमान आया। इस नन्हें मेहमान को इल्म, नूर और ईमान से अल्लाह ब्लेस करें। अपनी दुआओं में इन्हें शामिल रखिए।” शिरीन 37 साल की उम्र में मां बनी हैं।

साल 2021 में शिरीन ने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ शादी की थी। कपल शादी के 4 साल बाद पैरेंट्स बना है। शादी के बाद से शिरीन छोटे पर्दे से गायब हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कुछ महीनों पहले ही शिरीन ने खुलासा किया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। वे मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी