न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यह वीडियो देख लग रहा अरबाज के घर जल्द गूंजेंगी किलकारियां, सोहा ने शेयर की कुणाल के बर्थडे की झलकियां

सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने साल 2023 के अंत में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी की थी। तब से ही यह जोड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 May 2025 8:59:57

2 News : यह वीडियो देख लग रहा अरबाज के घर जल्द गूंजेंगी किलकारियां, सोहा ने शेयर की कुणाल के बर्थडे की झलकियां

सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने साल 2023 के अंत में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी की थी। तब से ही यह जोड़ी लगातार सुर्खियों में है। इन दिनों शूरा की प्रेग्नेंसी की खबरें लाइमलाइट में हैं। ये खबरें तब सामने आईं, जब कुछ समय पहले कपल को एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। अब हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो से ये खबरें और तूल पकड़ने लगी हैं। दरअसल पैपराजी मानव मंगलानी ने कपल का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें अरबाज सीढ़ियों से उतरते हुए शूरा को संभालते हुए कार में बैठाते नजर आए।

अरबाज ने अपनी पत्नी से कहा आराम से.. फिर वह उनकी कार के अंदर चली गईं। अरबाज ने पैप्स को ग्रिट किया और कार में बैठ गए। आम तौर पर फिटेड कपड़े पहनने वालीं शूरा ओवरसाइज्ड को-ऑर्ड सेट में दिख रही थीं, जिसे देख लोग अटकलें लगा रहे हैं कि वो अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही थीं। वीडियो के कैप्शन में मंगलानी ने लिखा, “अरबाज खान मुंबई में लंच के बाद अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को कार में बैठाते हुए।” बताते चलें कि रविवार को मुंबई में लंच पार्टी थी।

इसमें अरबाज व शूरा के साथ, बॉबी देओल व उनकी पत्नी तान्या तथा आमिर खान बेटे आजाद और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही अरबाज पत्नी के साथ एक क्लिनिक के बाहर दिखे थे। जैसे ही कपल की नजरें पैपराजी की तरफ पड़ीं तो वे झिझक गए। फैंस को इंतजार है कि कपल जल्द ही सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर करेगा। शूरा बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट हैं और अरबाज से उनकी मुलाकात फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी।

दोनों ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अरबाज की बहन अर्पिता खान के घर पर प्राइवेट सेरेमनी में परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। यह अरबाज की दूसरी शादी है। इससे पहले अरबाज ने एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ 12 दिसंबर 1998 को लव मैरिज की थी। साल 2017 में उनका तलाक हो गया। उनके एक बेटा अरहान हैं।

सोहा अली खान ने मालदीव में सेलिब्रेट किया पति कुणाल खेमू का जन्मदिन, लिखा…

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपने पति एक्टर कुणाल खेमू का बर्थडे खास अंदाज में मनाया। कुणाल ने 25 मई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। सोहा ने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो मालदीव वेकेशन की हैं। इनमें सोहा, कुणाल और उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू साथ में समय बिताते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में एक झलक रोमांटिक बर्थडे डिनर की है, जहां सोहा और कुणाल समुद्र किनारे कैंडल लाइट डिनर एंजॉय कर रहे हैं।

दूसरी तस्वीर में पूरा परिवार समुद्र किनारे एक स्क्रीन पर मूवी देख रहा है। एक फोटो में कपल डीप सी डाइविंग का मजा लेते हुए नजर आ रहा है। सोहा ने लिखा, “शायद पोस्ट करने में देर हो गई, लेकिन खास पलों को मनाने में कभी देर नहीं होती।” सोहा ने एक फोटो में पति को गाल पर किस करते हुए बर्थडे विश किया और लिखा, “आज ‘किसी’ का तो बर्थडे है… हैप्पी बर्थडे।” सोहा की भाभी करीना कपूर खान ने भी कुणाल को जन्मदिन की बधाई दी।

करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुणाल की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की और उन्हें ‘हॉटेस्ट डायरेक्टर इन टाउन’ का टैग दिया। उन्होंने लिखा, “शहर के सबसे हैंडसम डायरेक्टर को जन्मदिन मुबारक हो ननदोई साहब। हम हमेशा तुमसे प्यार करते आए हैं।” गौरतलब है कि सोहा और कुणाल अक्सर अपनी पारिवारिक जिंदगी की झलक सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी