न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरबाज-शूरा ने किया नन्हीं परी के नाम का खुलासा, न्यूयॉर्क में इस मशहूर भारतीय कॉमेडियन से मिलीं प्रियंका

सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान ने 5 अक्टूबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अब बेटी के जन्म के 3 दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 8:08:21

2 News : अरबाज-शूरा ने किया नन्हीं परी के नाम का खुलासा, न्यूयॉर्क में इस मशहूर भारतीय कॉमेडियन से मिलीं प्रियंका

सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान ने 5 अक्टूबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अब बेटी के जन्म के 3 दिन बाद कपल ने अपनी नन्हीं परी का नाम रिवील कर दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम सिपारा खान रखा है। शूरा ने सोशल मीडिया पर बेटी के नाम का खुलासा करते हुए पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा है, “बेबी गर्ल सिपारा खान आपका स्वागत है। लव फ्रॉम अरबाज एंड शूरा।” इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह।” बता दें सिपारा फारसी भाषा का एक शब्द है। इस नाम का मतलब बेहद खास है। यह कुरान के तीस पार्ट में से एक हिस्से को दर्शाता है।

इसे धर्म के रूप में काफी पवित्र माना जाता है। इसके अलावा इसका मतलब सुंदर और प्रिय भी होता है। इस पोस्ट को देख फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं और बच्ची के लिए खुशी जता रहे हैं। इससे पहले शूरा को आज बुधवार (8 अक्टूबर) सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद दंपति अपनी बेटी को लेकर घर के लिए रवाना हो गए। ऑनलाइन इसके कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें अरबाज अस्पताल से बाहर निकलते समय अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। कार में बैठने से पहले उन्होंने पैपराजी की ओर हाथ हिलाया।

हालांकि उन्होंने बेटी का चेहरा मीडिया को नहीं दिखाया और सीधे कार में बैठ गए। इस दौरान उनकी पत्नी शूरा उनके साथ नजर नहीं आईं। बता दें शूरा और अरबाज की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म को अरबाज ने ही प्रोड्यूस किया था। वहीं शूरा फिल्म की लीड एक्ट्रेस रवीना टंडन के मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

इसके बाद कुछ दिनों तक डेट करने के बाद कपल 24 दिसंबर 2023 को शादी के बंधन में बंध गया। अरबाज और शूरा में 22 साल का एज गैप है। इससे पहले अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। इस शादी से अरबाज का 22 साल का बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है। साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया, लेकिन वे साथ में मिलकर बेटे का पालन पोषण कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पोस्ट शेयर कर की कॉमेडियन जाकिर खान की तारीफ

ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान से मुलाकात की। यह मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई, जहां दोनों ने साथ में लंच भी एंजॉय किया। इस मुलाकात को लेकर अब प्रियंका ने एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने जाकिर की प्रशंसा की है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में प्रियंका लाल शॉल में नजर आ रही हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “आपकी दयालुता, कॉमेडी और क्रिएटिविटी के लिए धन्यवाद। आपको जानकर बहुत खुशी हुई।” जाकिर ने भी अपनी स्टोरी पर इस मुलाकात की एक तस्वीर साझा की है। जाकिर ने दोनों के लंच की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “रानी के साथ लंच।” तस्वीर में प्रियंका काले रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। वह काले टॉप, पैंट और लेदर जैकेट के साथ ग्रे बेसबॉल कैप लगाए हुए हैं। इसके अलावा प्रियंका की स्टोरी को री-शेयर करते हुए जाकिर ने प्रियंका की भी तारीफ की। उन्होंने प्रियंका को प्रेरणादायक बताया।

बता दें प्रियंका हाल ही भारत एक फैशन इवेंट और फिल्म प्रमोशन में हिस्सा लेने आई थीं। वह मुंबई में बुलगारी स्टोर के उद्घाटन समरोह में नजर आईं। प्रियंका जल्द ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। दूसरी ओर जाकिर का बीते दिनों न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) में शो हुआ था। हालांकि इससे पहले सितंबर में जाकिर ने ऐलान किया था कि स्वास्थ्य कारणों और सेहत पर ध्यान देने के लिए वे स्टेज से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद