न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रहमान ने कहा, हर किसी की बहन, पत्नी, मां होती है…, फवाद के साथ काम करने पर ट्रॉल हुईं रिद्धि ने लिखा…

एआर रहमान फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकारों की श्रेणी में शुमार हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड में उल्लेखनीय योगदान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 1:31:48

2 News : रहमान ने कहा, हर किसी की बहन, पत्नी, मां होती है…, फवाद के साथ काम करने पर ट्रॉल हुईं रिद्धि ने लिखा…

एआर रहमान फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकारों की श्रेणी में शुमार हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड में उल्लेखनीय योगदान दिया है। हर कोई उनकी प्रतिभा को मानता है। रहमान के खाते में कई सुपरहिट गाने हैं। इसके अलावा उन्होंने कई गानों को अपनी आवाज से भी सजाया है। रहमान पिछले साल अपने काम के बजाय पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहे। जब उन्होंने अपनी पत्नी सायरा बानू से तलाक की घोषणा की तब हर कोई चौंक गया। इस उम्र में तलाक लेने के लिए उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब ट्रॉल किया। इतना ही नहीं उनका नाम किसी और लड़की के साथ भी जोड़ा गया।

अब रहमान ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। रहमान हाल ही में यूट्यूब पर नयनदीप रक्षित के साथ पॉडकास्ट में नजर आए जहां उन्होंने अपने तलाक पर खुलकर बात की। रहमान ने कहा कि पर्सनल लाइफ में कोई भी बदलाव सोच-समझकर किया जाता है फिर भी लोग उसे अपने अनुसार सोचते हैं। सबसे अमीर व्यक्ति से लेकर भगवान तक को समीक्षा का सामना करना पड़ता है तो मैं कौन हूं। आपकी आलोचना करने वाले लोग आपके परिवार ही होते हैं फिर भी लोग सोचे-समझे बिना कुछ भी कह जाते हैं।

अगर मैं किसी के परिवार के बारे में कुछ कहता हूं, तो कोई मेरे बारे में कुछ कहेगा। और हम भारतीय होने के नाते इस पर विश्वास करते हैं। किसी को भी अनावश्यक बातें नहीं कहनी चाहिए क्योंकि हर किसी की एक बहन, एक पत्नी, एक मां होती है। यहां तक कि जब कोई कुछ चोट पहुंचाने वाली बात कहता है, तो मैं प्रार्थना करता हूँ, हे भगवान, उन्हें क्षमा करें और उसे सही रास्ता दिखाएं। उल्लेखनीय है कि नवंबर में रहमान ने शादी के 29 साल बाद पत्नी से अलग होने का फैसला लिया। फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली थी।

ar rahma,music director ar rahman,saira banu,rahman saira,rahman saira divorce,rahman troller,ridhi dogra,actress ridhi dogra,fawad khan,abir gulaal movie

‘अबीर गुलाल’ फिल्म की एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने कहा, मैं भी उतना ही गुस्सा हूं जितना हर कोई

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। भारतवासियों में जबरदस्त आक्रोश है और वे अलग-अलग तरह से अपना रोष दिखा रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने भी हमले को लेकर दुख व्यक्त किया है। रिद्धि जल्द ही पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और एक्ट्रेस वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में नजर आएंगी।

फिल्म 9 मई को रिलीज होना प्रस्तावित है, लेकिन हमले के बाद से इसके बहिष्कार की मांग उठ रही है। रिद्धि ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि अच्छे मुसलमान आगे आएं और राक्षसों को नकार दें और उन्हें बाहर निकालें! उन लोगों और जगहों से संबंध तोड़ दें जो चुप रहते हैं या जिनके कहीं और संबंध हैं. क्योंकि बार-बार आतंक एक ही जगह से आ रहा है। वो मानवता को बर्बाद कर रहे हैं। वो आस्था को बर्बाद कर रहे हैं।

कश्मीर फल-फूल रहा था और सरकार ने बहुत कुछ किया, इसे व्यापार के लिए अच्छा बनाने के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाईं। लेकिन हम सभी जानते हैं कि कौन ऐसा नहीं चाहता। बहुत ही निजी राय है लेकिन इंसानियत के नाम पर राक्षसों के प्रति दयालु होना बंद करने का समय आ गया है। भारत के लिए खड़े हो जाओ।” फवाद संग फिल्म करने को लेकर ट्रॉल हो रहीं रिद्धि ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मैं सिर्फ अपने प्रोफेशन की वजह से चुप नहीं रहूंगी, मैंने शांतिपूर्ण सहयोग चुना है। इसलिए अपना गुस्सा मुझ पर बर्बाद मत करो। मैं भी उतना ही गुस्सा हूं जितना हर कोई। मैं बस दूसरों के प्रति सम्मानजनक रहने को चुनती हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी