Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AR रहमान ने ली Mahindra XEV 9e की चाबी, अलर्ट में बजेगी उनके संगीत की धुन

मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान ने Mahindra XEV 9e SUV की डिलीवरी ली, जिसमें अलर्ट और नोटिफिकेशन की धुनें खुद रहमान ने कंपोज की हैं। 656 किमी की रेंज और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह इलेक्ट्रिक SUV टैंगो रेड कलर में रहमान की पसंद बनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 2:14:45

AR रहमान ने ली Mahindra XEV 9e की चाबी, अलर्ट में बजेगी उनके संगीत की धुन

भारत के मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान ने हाल ही में Mahindra की नई और शानदार इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e की डिलीवरी ली है। यह गाड़ी न सिर्फ अपने लुक्स और फीचर्स के लिए चर्चा में है, बल्कि इसलिए भी खास है क्योंकि इस SUV के नोटिफिकेशन और अलर्ट की धुनें ए. आर. रहमान ने खुद कंपोज की हैं। रहमान ने इस गाड़ी के लिए टैंगो रेड कलर वेरिएंट चुना है, जो इस मॉडल में सबसे ज़्यादा पसंद किया जा रहा रंग बन चुका है।

रहमान की गाड़ी में बजेगी उनकी बनाई धुन


ए. आर. रहमान ही नहीं, इससे पहले अनुराग कश्यप भी Mahindra की इस शानदार इलेक्ट्रिक कार को खरीद चुके हैं। लेकिन जब बात रहमान की हो, तो कुछ खास होना लाज़मी है। जब भी गाड़ी में कोई अलर्ट या नोटिफिकेशन बजेगा, रहमान की बनाई मधुर धुनें आपकी यात्रा को और भी खास बना देंगी।

बैटरी पैक, रेंज और परफॉर्मेंस

Mahindra XEV 9e दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है – 59 kWh और 79 kWh। इसमें दिए गए 79 kWh बैटरी पैक से आपको 656 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। यह कार 284 bhp की पावर जेनरेट करती है और महज 6.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इसके स्लोपिंग-कूप डिजाइन और दमदार लुक की वजह से यह गाड़ी सड़कों पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है।
इंटीरियर और फीचर्स

महिंद्रा XEV 9e का इंटीरियर काफी हद तक XUV700 जैसा लगता है, लेकिन इसमें कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें नई स्टाइल का स्टीयरिंग व्हील, 19-इंच के अलॉय व्हील्स, ब्लैंक्ड ऑफ ग्रिल, और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं।

इस गाड़ी की सबसे खास बात है इसमें दी गई तीन डिजिटल स्क्रीन:

एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सेंट्रल टचस्क्रीन, और एक पैसेंजर टचस्क्रीन, जो आमतौर पर लग्ज़री कारों में ही देखने को मिलती है। पैसेंजर टचस्क्रीन का मकसद कार में बैठे यात्रियों को बेहतर एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देना है। ए. आर. रहमान की धुनों और Mahindra XEV 9e की टेक्नोलॉजी का यह मेल संगीत और इनोवेशन का एक खूबसूरत संगम है, जो कार लवर्स के लिए एक शानदार अनुभव साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका