न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अपूर्व लखिया ने छीन ली थी अभिषेक के हाथ से स्क्रिप्ट, अमिताभ ने इस एक्टर को ऐसे सिखाया था सबक

फिल्ममेकर अपूर्व लखिया ने एक्टर अभिषेक बच्चन को लेकर फिल्म ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त’ बनाई थी। हालांकि अभिषेक बहुत मुश्किल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 12:06:25

2 News : अपूर्व लखिया ने छीन ली थी अभिषेक के हाथ से स्क्रिप्ट, अमिताभ ने इस एक्टर को ऐसे सिखाया था सबक

फिल्ममेकर अपूर्व लखिया ने एक्टर अभिषेक बच्चन को लेकर फिल्म ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त’ बनाई थी। हालांकि अभिषेक बहुत मुश्किल से यह फिल्म करने को तैयार हुए थे। अब अपूर्व ने इससे जुड़ा पूरा किस्सा शेयर किया है। यह अपूर्व की डायरेक्टर के रूप में पहली फिल्म थी। हालांकि इससे पहले वे आशुतोष गोवारिकर की सुपरहिट मूवी ‘लगान’ में असिस्ट कर चुके थे और कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। अपूर्व ने हाल ही में ‘फ्राइडे टॉकीज’ के साथ बातचीत में कहा कि पहलाज निहलानी के बेटे विक्की ने मेरी पहली फिल्म को प्रोड्यूस करने का ऑफर दिया था।

मैंने अभिषेक को लीड रोल में कास्ट करने का फैसला किया। वे बहुत दिलचस्प हैं। जब आप उनके घर पहली बार जाते हैं, तो आपको पानी मिलता है। एक हफ्ते बाद अगर वे आपको फिर बुलाते हैं, तो आपको कैप्पुचीनो ऑफर किया जाता है। तब तक आपको पता चल जाता है कि आप प्रोग्रेस कर रहे हैं और चौथी या पांचवीं मुलाकात में आपको ड्राई फ्रूट्स ऑफर किए जाते हैं। यह आपको हरी झंडी देता है और जब वे आपको सैंडविच और दूसरी चीजें ऑफर करने लगते हैं तो आपको पता चल जाता है कि अब हम शूटिंग करेंगे।

हालांकि चीजें मेरी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुईं। छह महीने बाद अभिषेक ने मुझे बुलाया और कहा यह फिल्म बननी चाहिए लेकिन उनके साथ नहीं। मैं बहुत गुस्सा हो गया और मैंने उनसे अपनी स्क्रिप्ट छीन ली और कहा, ‘कोई बात नहीं’ और मैं चला गया। इसके एक हफ्ते बाद मुझे अभिषेक के सेक्रेटरी का फोन आया। मैंने तय कर लिया था कि मैं अपने व्यवहार के लिए माफी नहीं मांगूंगा। विक्की ने मुझे चेतावनी दी कि मैंने अमिताभ बच्चन के बेटे से लड़ाई करके अपने करिअर को खतरे में डाल दिया है।

ये सुनने के बाद मैं खुद को रोक नहीं सका और अभिषेक के घर पहुंच गए। हम गए और बैठे और मुझे यह एहसास दिलाने के लिए कि वह एक स्टार हैं, अभिषेक ने मुझे आधे घंटे तक इंतजार कराया। इस बार हमें केवल पानी ऑफर किया गया। वह आए और बैठे और मुझसे पूछा, ‘क्या तुम मुझसे नाराज हो?’ मैंने कहा, ‘बिल्कुल, मैं आपसे नाराज हूं।’ आप अमिताभ बच्चन के बेटे हो, आपको कोई समस्या नहीं होगी, विक्की, पहलाज निहलानी के बेटे हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन मुझे अपने 7000 रुपए के किराए की चिंता करनी पड़ती है।

मैंने अपनी जिंदगी के छह महीने बर्बाद कर दिए, अगर आपको दिलचस्पी नहीं थी, तो तुम मुझे बता सकते थे, मैं किसी और से संपर्क कर लेता। ये सुनने के बाद अभिषेक थोड़ी देर रुके और फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं फिल्म कब शुरू करना चाहता हूं और इससे हमारे बीच का सब ठीक हो गया क्योंकि मैंने माफी मांगने के बजाय एक स्टैंड लिया। उन्होंने मुझे थोड़ा और सम्मान दिया और फिल्म करने के लिए तैयार हो गए और उस दिन से हम सबसे अच्छे दोस्त बन गए।

apoorva lakhia,filmmaker apporva lakhia,director apoorva lakhia,abhishek bachchan,mumbai se aaya mera dost movie,vicky nihlani,amitabh bachchan,arjun rampal,ek ajnabee

अपूर्व ने बताया अमिताभ और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘एक अजनबी’ के दौरान का किस्सा

अपूर्व लखिया ने अमिताभ और अर्जुन रामपाल को लेकर भी एक वाकया बताया। अपूर्व ने कहा कि यह किस्सा साल 2005 की फिल्म ‘एक अजनबी’ का है। फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में सुबह 5:30 बजे होनी थी। आउटिंग के बावजूद अमिताभ टाइम पर पहुंच गए थे लेकिन अर्जुन गायब थे। हम उस सीन की शूटिंग लिए तैयार थे जहां अमितजी और अर्जुन के किरदार पहली बार मिलते हैं।

अमितजी और मैं समय पर सेट पर पहुंच गए और वहां सब कुछ तैयार था। उनकी एक ही डिमांड थी कि उन्हें दोपहर में ढाई घंटे सोने दिया जाए। उन्होंने हमें पहले ही इंफॉर्म कर दिया था, इसलिए हमने उस ड्यूरेशन के लिए अन्य शॉट्स की प्लानिंग की थी लेकिन अर्जुन नहीं आए। अर्जुन 2-3 घंटों की देरी से पहुंचे वो भी तब जब हमने किसी को उन्हें बुलाने के लिए होटल भेजा था। हमने किसी तरह दोपहर तक सीन पूरा किया और फिर बिग बी सोने चले गए।

इसके बाद हमें अर्जुन का क्लोज-अप शूट करना था। क्योंकि अर्जुन ने बिग बी को तीन घंटे तक इंतजार करवाया था तो अमितजी भी तीन घंटे तक बाहर ही नहीं निकले। अर्जुन घबराने लगे और सनसेट हो चुका था। अर्जुन ने आखिर में कहा, 'मैं फिर कभी देर नहीं करूंगा बॉस।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ