न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुष्का ने कोहली को दिया मजेदार जवाब, ‘तड़प’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, कपिल की मां ने गिन्नी को लेकर किया खुलासा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टेस्ट व वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जोड़ी फैंस के बीच सुर्खियों में रहती है। यह कपल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 2:33:03

अनुष्का ने कोहली को दिया मजेदार जवाब, ‘तड़प’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, कपिल की मां ने गिन्नी को लेकर किया खुलासा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टेस्ट व वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जोड़ी फैंस के बीच सुर्खियों में रहती है। यह कपल अक्सर फोटो शेयर कर एक-दूसरे के लिए प्यार जताता रहता है। इस बीच कपल की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे कोहली ने शेयर किया है। कोहली ने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है-'अगर तुम मेरी तरफ हो तो मैं किसी भी जगह पर घर पर ही हूं।’ फोटो में कोहली और अनुष्का एक नदी के किनारे चट्टानों पर बैठे हुए हैं और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

दोनों ही खूबसूरत नजारों को देखते हुए खोए नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ कैमरे की तरफ है। अनुष्का ने पिंक जैकेट तो कोहली ने ग्रीन जैकेट पहनी है। अनुष्का ने इस पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत बढ़िया, क्योंकि तुम घर पर कम ही होते हो।’ अनुष्का-कोहली ने 2018 में इटली में शादी की थी। इस साल अनुष्का ने 11 जनवरी बेटी वामिका को जन्म दिया था। दोनों ने अब तक वामिका की कई फोटो शेयर की है, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया।

3 दिसंबर को रिलीज होगी अहान-तारा की फिल्म तड़प

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म तड़प का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पहले ट्रेलर ने काफी चर्चा बटोरी थी और इसके बाद 4 गाने ‘तुमसे भी ज्यादा’, ‘तेरे सिवा जग में’, ‘तू जो मेरा हो गया ह’ और ‘होए इश्क ना’ रिलीज किए गए। अब दूसरा ट्रेलर भी सामने आ गया है। यह रॉ और रियल एक्शन मूव्स से भरा हुआ है और इस रॉ, रियल और रहस्यमय ट्रेलर के जरिये फिल्म को करीब से रूबरू करवाया गया है। अहान ने खुद एक्शन सीन्स परफॉर्म किए हैं। कुछ मनोरंजक डायलॉग भी हैं जैसे 'सांप को दूध सिर्फ नाग पंचमी के दिन पिलाया जाता है बाकी के दिन घर में घुसने पर कुचल ही देते है' और 'बेटी ने प्यार की तड़प सुनी थी अब बाप प्यार की तड़प झेलेगा।’

ट्रेलर में हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स और एक प्रेम कहानी को करीब से दिखाया गया है। यह सुनील शेट्टी के बेटे अहान की पहली फिल्म है और इसके साथ ही एक और स्टार पुत्र की बॉलीवुड में एंट्री हो जाएगी। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

anushka sharma,virat kohli,tadap movie,kapil sharma,ahan shetty,bollywood news in hindi

द कपिल शर्मा शो में बहू को लेकर बोलीं कपिल की मां…

कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में शनिवार को फिल्म बॉब बिस्वास के एक्टर अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह पहुंचे। एपिसोड में दर्शकों में कपिल की मां भी शामिल थी, जिन्होंने बेटे से बातचीत के दौरान एक अहम खुलासा किया। कपिल ने अभिषेक और चित्रांगदा से मां का परिचय कराते हुए कहा कि वे उनसे शादी करने के लिए कहती रहीं, लेकिन अब जब मैं शादीशुदा हूं तो मां बहू गिन्नी चतरथ के साथ घर पर नहीं बैठती हैं। इस पर कपिल की मां ने मजेदार जवाब दिया।

मां ने कहा कि बहू मुझे बैठने नहीं देती क्या करूं? वह कहती है जल्दी जाओ शो पर। पहले ही सूट निकाल जाती है। कपिल ने बताया कि उनकी मां कौन बनेगा करोड़पति-13 की शूटिंग में उनके साथ थीं। अमिताभ ने उनसे पूछा कि कपिल को जन्म देने से पहले उन्होंने क्या खाया था? इस पर उन्होंने मासूमियत से जवाब दिया, दाल फुल्का। आपको बता दें कि कपिल और गिन्नी ने साल 2018 में शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो