न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का के जन्मदिन पर ‘घाटी’ मूवी का टीजर रिलीज, विक्रांत ने बताया क्यों छूने चाहिए पत्नी के पैर

ब्लॉकबस्टर मूवी ‘बाहुबली’ में ‘देवसेना’ का रोल निभाने वालीं अनुष्का शेट्टी साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उनकी जबरदस्त फैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 8:41:18

2 News : अनुष्का के जन्मदिन पर ‘घाटी’ मूवी का टीजर रिलीज, विक्रांत ने बताया क्यों छूने चाहिए पत्नी के पैर

ब्लॉकबस्टर मूवी ‘बाहुबली’ में ‘देवसेना’ का रोल निभाने वालीं अनुष्का शेट्टी साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अनुष्का आज गुरुवार (7 नवंबर) को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर अनुष्का की अपकमिंग फिल्म 'घाटी' के मेकर्स की ओर से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर जारी किया गया। अनुष्का के इंटेंस लुक से फैंस हैरान हैं।

टीजर में कुछ लोगों को कंधे पर भारी-भरकम सामान लादकर चलते देखा जा सकता है। आस-पास पुलिसवालों की भी हलचल है। इसी बीच अनुष्का की तगड़ी एंट्री होती है। अनुष्का निडर भाव से एक बस में सवार होती हैं और पीछे खड़े शख्स का गला काटती नजर आती हैं। इसके बाद अनुष्का हाथ में कटा हुआ सिर लेकर खून से लथपथ सिगार पीती दिखती हैं। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “भयंकर और खतरनाक। विटनेस द क्वीन अनुष्का शेट्टी, सांस लेती हुई आग। घाटी की झलक जारी कर दी गई है।”

फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। इससे पहले ‘घाटी’ का पोस्टर भी शेयर किया गया था, जिसमें अनुष्का खून से लथपथ हालत में सिगार पीती दिखी थीं। मेकर्स ने इस पोस्टर में अनुष्का को 'द क्वीन' कहकर संबोधित किया। अनुष्का जल्द ही एक और फिल्म 'कथानार' में दिखाई देंगी, जो 2025 में रिलीज होगी।

उन्होंने साल 2005 में पुरी जगन्नाथ की तेलुगू फिल्म ‘सुपर’ से अपने करिअर की शुरुआत की थी और पहली ही फिल्म में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ऐसी अफवाहें थी कि एक्ट्रेस जल्द ही बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं। अनुष्का का नाम प्रभास के साथ भी जुड़ा था।

विक्रांत मैसी करवाचौथ पर पत्नी शीतल ठाकुर के पैर छूने पर हो गए थे ट्रॉल

‘12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विक्रांत की हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ये करवाचौथ के मौके की थीं। इनमें विक्रांत अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के पैर छूते नजर आए थे। कई लोगों ने इस पर विक्रांत की सराहना की थी, जबकि कई ने उन्हें ट्रॉल कर गालियां दीं। अब विक्रांत ने उन ट्रॉल्स को जवाब दिया है।

विक्रांत ने द लल्लनटॉप से खास बातचीत में कहा कि मेरे फोन में 6 तस्वीरें थीं, लेकिन उनमें से केवल 4 ही चर्चा का विषय बन गई थीं। कुछ लोगों को वो तस्वीरें पसंद आई थीं, बाकी कुछ लोगों ने उन तस्वीरों के लिए मुझे गालियां दी थीं। मुझे समझ नहीं आया क्यों। मुझे लगता है कि अगर आपको घर में शांति चाहिए तो आपको समय-समय पर अपनी पत्नी के पैर छूने चाहिए। लोगों ने उन तस्वीरों को वायरल कर दिया था।

वो मेरे घर की लक्ष्मी है और मुझे नहीं लगता कि लक्ष्मी के पैर छूना गलत है। मैं गर्व से कहता हूं वो मेरे जीवन में 10 साल पहले आई थी और बेहतरी के लिए मेरे जीवन में बदलाव लेकर आई। जब से वो मेरी जिंदगी में आई है, मेरे साथ केवल अच्छी चीजें हुई हैं और चीजों को इसी तरह रखने के लिए मैं उसके पैर छूता हूं। बता दें विक्रांत ने साल 2022 में शीतल के साथ शादी की थी। इस साल 7 फरवरी को उनके बेटा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार