न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का ने वरुण को बताई थी विराट की यह बात, इस फिल्म को पछाड़ चीन में नं.1 मूवी बनी ‘महाराजा’

एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Dec 2024 8:09:32

2 News : अनुष्का ने वरुण को बताई थी विराट की यह बात, इस फिल्म को पछाड़ चीन में नं.1 मूवी बनी ‘महाराजा’

एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण इसका जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। वरुण ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली की मानसिक स्थिति के बारे में बात की। उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो’ में विराट और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के कुछ अनुभव शेयर किए। वरुण ने कहा कि जब विराट खराब फॉर्म में थे, तो अनुष्का ने मुझे उनके मनोबल के बारे में बताया। एक मैच के बाद विराट रोते हुए मिले थे।

अनुष्का ने मुझे बताया कि विराट उस दिन खुद को पूरी तरह से असफल मान रहे थे, जबकि उन्होंने उस दिन सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उल्लेखनीय है कि वरुण इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के बारे में बात कर रहे थे, जहां विराट ने पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 51 रन बनाए थे। इसके बावजूद भारत 31 रन से हार गया था।

इस हार के बाद विराट ने सारी जिम्मेदारी खुद पर ले ली थी। अनुष्का ने बताया कि विराट घर लौटे और अकेले रहने लगे। इंग्लैंड के खिलाफ साल 2021 में खेली गई सीरीज में विराट की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम 2-1 से आगे थी, लेकिन कोविड के कारण आखिरी मैच को टाल दिया गया। बता दें वरुण और अनुष्का ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुई धागा’ में स्क्रीन शेयर की थी।

anushka sharma,actress anushka sharma,virat kohli,anushka virat,varun dhawan,sui dhaga,maharaja movie,baahubali 2,china

‘महाराजा’ फिल्म ने चीन में पूरे कर लिए हैं 21 दिन

विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप अभिनीत फिल्म ‘महाराजा’ चीन में छाई हुई है। ‘महाराजा’ ने वहां बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘महाराजा’ चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ की पहली फिल्म बन गई है। चीन में इस फिल्म ने दूसरे देश के मुकाबले ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन ही जबरदस्त कमाई का रिकॉर्ड बनाया था।

फिल्म ने चीन में 21 दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन फिर भी यह फिल्म रोजाना एक करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने में कामयाब हो रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि क्रिसमस के मौके पर फिल्म के कलेक्शन में और उछाल देखने को मिलेगा। ‘महाराजा’ ने अब तक करीब 80 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ ने चीन में 64 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। फिल्म ने दुनियाभर में 182 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। महाराजा भारत में 14 जून को रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार