न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का शर्मा ने अपने चाहने वालों को ऐसे बोला थैंक्स, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने गुरुवार (1 मई) को अपना जन्मदिन मनाया। वह 37 साल की हो गई हैं। इस मौके पर अनुष्का को उनके चाहने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 May 2025 1:11:42

2 News : अनुष्का शर्मा ने अपने चाहने वालों को ऐसे बोला थैंक्स, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने गुरुवार (1 मई) को अपना जन्मदिन मनाया। वह 37 साल की हो गई हैं। इस मौके पर अनुष्का को उनके चाहने वाले फैंस ने जमकर बधाइयां दीं और साथ ही कई सेलेब्स ने भी उन्हें भरपूर शुभकामनाएं दीं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने एक शानदार फोटो शेयर करने के साथ पत्नी अनुष्का की तारीफों के पुल बांध दिए। अब अनुष्का ने आज शुक्रवार (2 मई) सुबह एक पोस्ट के जरिए उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा है, जिन्होंने उन्हें बर्थडे विश किया था। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर की है।

इस पोस्ट में एक फोटो है, जिसमें अनुष्का फूलों के बीच बैठी नजर आ रही हैं। अनुष्का के चेहरे पर बर्थडे की खुशी साफ दिख रही है। एक्ट्रेस सिंपल पिंक-व्हाइट कुर्ता-पायजामा में काउच पर बैठकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। सामने टेबल पर ढेर सारे बुके रखे हुए हैं। पोस्ट के साथ अनुष्का ने लिखा, “बर्थडे पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद।” अब अनुष्का की इस थैंक्यू पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस एक बार फिर प्यार लुटा रहे हैं। इनमें फिल्ममेकर जोया अख्तर, शिबानी अख्तर, नेहा धूपिया, पत्रलेखा, सामंथा रुथ प्रभु और दीया मिर्जा समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है।

राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो।” नेहा लिखती हैं, “हमेशा खुश रहो।” गौरतलब है कि अनुष्का ने साल 2017 में विराट के साथ शादी की थी। साल 2021 में कपल एक बेटी के माता-पिता बने जिसका नाम वामिका है। फिर पिछले साल कपल को एक बेटा अकाय हुआ। अनुष्का आजकल ज्यादातर समय लंदन में रहती हैं, लेकिन काम के सिलसिले में वह मुंबई आती रहती हैं। अनुष्का को कई दफा स्टेडियम में विराट के मैच का मजा लेते देखा जाता है। विराट इन दिनों आईपीएल 18 खेलने में बिजी हैं। दोनों की जोड़ी पर लोग फिदा हैं। उन्होंने अभी तक अपने दोनों बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है।

लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे मलयालम अभिनेता विष्णु प्रसाद

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विष्णु प्रसाद का गुरुवार (1 मई) देर रात निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और एर्नाकुलम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती थे। डॉक्टरों और परिवार की ओर से लिवर ट्रांसप्लांट की तैयारी भी चल रही थी। वे 49 साल के थे। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता किशोर सत्य ने सोशल मीडिया के जरिए विष्णु के निधन की सूचना दी।

उन्होंने लिखा, “प्रिय सभी, एक बेहद दुखद खबर...विष्णु प्रसाद अब हमारे बीच नहीं रहे। आपको बता दें कि एक्टर लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. श्रद्धांजलि...प्रार्थना है कि उनके परिवार को इस असमय दुख को सहने की शक्ति मिले।” विष्णु अपने पीछे दो बेटियां अभिरामी और अननिका को छोड़ गए हैं, जो बीमारी के दौरान हर वक्त उनके साथ थीं। विष्णु ने अपने करिअर में कई चर्चित मलयालम फिल्मों में शानदार एक्टिंग की।

उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘काशी’, ‘काई एथुम दोरेथु’, ‘रनवे’, ‘मम्बाझाकालम’, ‘लायन’, ‘बेन जॉनसन’, ‘लोकराज्य आईएएस’, ‘पथाका’ और ‘मराठा नाडु’ शामिल हैं। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शो में भी दमदार भूमिकाएं निभाई थीं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री के लोग और फैंस काफी दुखी हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल