न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चौथी मैरिज एनिवर्सरी पर अनुष्का ने शेयर की खट्टी-मीठी यादें, कोहली ने पत्नी के लिए लिखा प्यार भरा नोट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी को आज शनिवार को 4 साल पूरे हो गए। वे 11 दिसंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Dec 2021 6:22:49

चौथी मैरिज एनिवर्सरी पर अनुष्का ने शेयर की खट्टी-मीठी यादें, कोहली ने पत्नी के लिए लिखा प्यार भरा नोट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी को आज शनिवार को 4 साल पूरे हो गए। वे 11 दिसंबर 2017 को इटली में विवाह बंधन में बंधे थे। अनुष्का ने अपने इस सफर की कुछ यादें शेयर की हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में लॉकडाउन की यादों से लेकर एडवेंचरस ट्रिप तक और वामिका के जन्म से लेकर क्रिसमस सेलिब्रेशन तक हर चीज की यादें हैं। अनुष्का ने लिखा, ‘ये तुम्हारा पसंदीदा गाना और तुम्हारे पसंदीदा शब्द हैं जिन्हें तुमने हमेशा जिया है। इन शब्दों में हमारे रिश्ते के साथ-साथ हर चीज की सच्चाई समाई हुई है। धारणाओं और नजरियों से भरी इस दुनिया में तुम्हारे जैसा इंसान बनने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।

शुक्रिया मुझे प्रेरित करने के लिए जब मुझे इसकी जरूरत थी और अपना दिमाग खुला रखने के लिए जब तुम्हें सुनने की जरूरत थी। बराबरी की शादी सिर्फ तभी संभव है जब दोनों सिक्योर हों। और तुम सबसे सिक्योर शख्स हो जिसे मैं जानती हूं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि खुशकिस्मत वो लोग होते हैं जो आपकी हकीकत को जानते हैं, आपकी कामयाबियों के पीछे आपकी रूह को जानते हैं। ईश्वर करे कि प्यार, ईमानदारी, पारदर्शिता और सम्मान हमेशा हमें गाइड करे। ईश्वर करे कि हम कभी भी साथ में मस्ती करना बंद ना करें। हमसे जुड़ी हर चीज से मुझे प्यार है।


anushka sharma,virat kohli,anushka virat,vamika,anushka virat marriage anniversary,bollywood news in hindi

विराट कोहली ने शेयर की बेटी वामिका की फोटो भी

कोहली ने भी अनुष्का के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, '4 साल मेरे सिली जोक्स झेलने के लिए, मुझे प्यार करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।' साथ ही कोहली ने बेटी वामिका को भी मेंशन किया। वामिका का जन्म इसी साल 11 जनवरी को हुआ था। कोहली ने अनुष्का की जैसे ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, पर जो सबसे स्पेशल है वो है उनकी फैमिली फोटो। इसमें वामिका, अनुष्का के गाल खींच रहीं हैं और तीनों बड़े प्यार से हंस रहे हैं।

कोहली को अब दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है, जहां टीम इंडिया 26 दिसंबर से तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आनंद एल राय की फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था। अनुष्का ने वैज्ञानिक की भूमिका निभाई। अनुष्का ने अभी तक किसी भी अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका