Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कीर्तन का आनंद लेते दिखे अनुष्का-विराट, वीडियो वायरल, मां के निधन से दुखी किच्चा के नहीं रुके आंसू

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी काफी लोकप्रिय है। फैंस उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। वे उनकी एक झलक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Oct 2024 2:20:51

2 News : कीर्तन का आनंद लेते दिखे अनुष्का-विराट, वीडियो वायरल, मां के निधन से दुखी किच्चा के नहीं रुके आंसू

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी काफी लोकप्रिय है। फैंस उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। वे उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। इस बीच यह प्यारा कपल रविवार (20 अक्टूबर) शाम मुंबई के नेस्को में हुए कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुआ। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वे भगवान की भक्ति में लीन दिखे। अनुष्का व्हाइट आउटफिट में बेहद सुंदर लग रही थीं। विराट कैजुअल आउटफिट में कंफर्टेबल दिखे। वीडियो में देख सकते हैं कि कीर्तन के दौरान विराट और अनुष्का भजन में खोए हुए थे।

वे मंत्रमुग्ध होकर कीर्तन का आनंद ले रहे थे। एक और वीडियो में अनुष्का अन्य भक्तजनों के साथ कीर्तन में चल रहे भजन को साथ-साथ गुनगुनाती नजर आ रही थीं। आयोजकों ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “आशीर्वाद लेने और शांत वातावरण से जुड़ने के लिए विराट और अनुष्का आज मुंबई में कृष्णा दास लाइव में हमारे साथ शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने सामूहिक भक्ति को और बढ़ा दिया, जिससे यह सभा और भी खास हो गई।” हालांकि रविवार का दिन विराट के लिए खेल के मैदान पर अच्छा नहीं रहा।

टीम इंडिया को बेंगलुरू में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हरा दिया। विराट पहली पारी में फ्लॉप रहने के बाद दूसरी पारी में अर्धशतक जमाने में सफल रहे थे। बता दें अनुष्का-विराट को जुलाई में लंदन में हुए एक कीर्तन में भी शामिल होते हुए देखा गया था। तब अनुष्का ने उस कीर्तन की तस्वीरें शेयर की थी। अनुष्का के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं।

उनकी पिछली फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी। अनुष्का और विराट की शादी 2017 में हुई थी। अनुष्का ने इसी साल बेटे अकाय को जन्म दिया था। उनके एक बेटी वामिका भी हैं। पिछले दिनों लंबे समय तक अटकलें लगाई गई थीं कि अनुष्का अब लंदन में सैटल होने वाली हैं। हालांकि इस बारे में कभी कोई बयान सामने नहीं आया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका