Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विराट के 36वें बर्थडे पर अनुष्का ने दिखाई दोनों बच्चों की झलक, खुशी ने ऐसे मनाई 24वें जन्मदिन की खुशी

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली आज मंगलवार (5 नवंबर) को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट को लाखों-करोड़ों लोग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Nov 2024 7:14:28

2 News : विराट के 36वें बर्थडे पर अनुष्का ने दिखाई दोनों बच्चों की झलक, खुशी ने ऐसे मनाई 24वें जन्मदिन की खुशी

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली आज मंगलवार (5 नवंबर) को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट को लाखों-करोड़ों लोग चाहते हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाइयों और शुभकामनाओं की बाढ़ आई हुई है। भला इस मौके पर उनकी जीवनसंगिनी मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कैसे पीछे रह सकती थीं। उन्होंने अपनी भावनाओं को जताने के लिए शब्दों के बजाय एक तस्वीर का सहारा लिया। अनुष्का ने विराट के साथ अपने दोनों बच्चों की खूबसूरत फोटो शेयर की। यह पहली बार है जब अनुष्का ने बेटे अकाय की झलक दिखाई है।

फोटो में अकाय के साथ वामिका भी नजर आ रही हैं। विराट ने दोनों को अपनी गोद में ले रखा है। उनके दाएं हाथ में अकाय तो बाएं हाथ में वामिका है। खास बात ये है कि दोनों का चेहरा रिवील नहीं किया गया है। उन पर हार्ट शेप इमोजी लगाई गई है। विराट बच्चों के साथ काफी खुश दिख रहे हैं। विराट कैजुअल लुक में हैं। उन्होंने सफेद टीशर्ट और ब्राउन जींस पहनी हुई है। वामिका बेज रंग की टीशर्ट और काले ट्राउजर और अकाय सफेद रंग की टीशर्ट में हैं।

यह तस्वीर लंदन की है, जहां अनुष्का ने इसी साल फरवरी में अकाय को जन्म दिया था। यह फोटो देख फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे। इस पोस्ट पर देखते ही देखते लाइक्स की झड़ी लग गई। मात्र कुछ ही घंटों में यह संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई। बता दें विराट और अनुष्का की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी। जनवरी 2021 में वामिका का जन्म हुआ।

खुशी कपूर ने अपने दोस्तों के साथ की पजामा पार्टी

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी व फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर आज मंगलवार (5 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 24 साल की हो गई हैं। खुशी ने दोस्तों से मिले सबसे परफेक्ट बर्थडे सरप्राइज की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। खुशी ने इंस्टाग्राम पर पजामा पार्टी की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंरने कैप्शन में लिखा, “चैप्टर 24 : मेरे दोस्तोंत ने मुझे परफेक्ट बर्थडे सरप्राइज दिया।”

खुशी अपनी दोस्त आलिया कश्यप, वेदांग रैना और शनाया कपूर संग काफी खुश दिख रही हैं। एक पिक्चर में बोनी बेटी और उनके दोस्तों संग ग्रुप फोटो खिंचवाते देखे जा सकते हैं। खुशी अलग-अलग तस्वीरों में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। खुशी के लिए आम और खास की ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, प्यारी खुशी।” चाचा संजय कपूर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक।”

बता दें खुशी ने पिछले साल फिल्ममेकर जोया अख्तर की 'द आर्चीज' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यूि किया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें खुशी ने ‘बेट्टी कूपर’ का रोल निभाया था। खुशी अब आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ एक रोमांटिक ड्रामा में काम करेंगी। फिल्म तमिल मूवी 'लव टुडे' की रीमेक है। यह अगले साल 7 फरवरी को रिलीज होगी। उनके पास ‘नादानियां’ मूवी भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका