न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बालवीर’ फेम अनुष्का सेन का एक और सपना हुआ पूरा, मुंबई में खरीदा घर, फैंस को दिखाई अंदर की झलक

टीवी पर 'बालवीर' शो ने कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके सभी कलाकारों को फैंस का खूब प्यार मिला। इसी शो से अपनी

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Feb 2024 11:08:27

‘बालवीर’ फेम अनुष्का सेन का एक और सपना हुआ पूरा, मुंबई में खरीदा घर, फैंस को दिखाई अंदर की झलक

टीवी पर 'बालवीर' शो ने कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके सभी कलाकारों को फैंस का खूब प्यार मिला। इसी शो से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का सेन के फैंस यह जानकर खुश होंगे कि उन्होंने मुंबई में अपना नया घर खरीद लिया है। 21 साल की अनुष्का ने सोशल मीडिया पर इस आलिशान घर के अंदर की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का ने न केवल घर का इनसाइड टूर करवाया बल्कि माता-पिता के साथ पोज देती भी नजर आईं।

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा- “हमारा नया घर...सेन फैमिली। एक और सपना पूरा हो गया।” अनुष्का को चाहने वाले उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। अनुष्का के लुक की बात करें तो वह मल्टीकलर की ड्रेस पहनी हुई और गॉगल्स लगाए दिखीं। अनुष्का ने सबसे पहले घर के बाहर लटकी हुई चाभी दिखाई, जिस पर लिखा था 'वेलकम होम।' एक फोटो में अनुष्का हाथ में चाबी पकड़कर कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

अनुष्का ने अपने घर में सबसे प्यारा नजारा तब दिखाया, जब उन्होंने गणपतिजी की छोटी सी मूर्ति बालकनी पर रखे हुए पोस्ट की। अनुष्का ने साल 2020 में एक लिमिटेड एडिशन बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स कार खरीदी थी। उन्होंने तब इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, “मेरी पहली कार!! बीएमडब्ल्यू 330आई एम स्पोर्ट्स लिमिटेड वर्जन। बहुत खुश हूं। मेरी पहली बीएमडब्ल्यू। मैं हमेशा से स्पोर्ट्स कारों की बहुत बड़ी फैन रही हूं और आज यह सपना सच हो गया है। यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।”

एथनिक लुक में दिखीं अनुष्का ने शेयर की फोटो, लाखों फैंस ने किया लाइक

अनुष्का सेन आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर फैंस का ध्यान खींच लेती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने लेटेस्ट ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह लेटेस्ट एथनिक लुक्स में दिखीं। इन तस्वीरों में अनुष्का ग्लैमरस और स्टनिंग अवतार में नजर आ रही हैं।

अनुष्का ने ब्लू कलर का सिंपल फ्लोरल प्रिंट लुक में सूट पहना हुआ है, जो उन पर काफी जंच रहा है। खुले बाल, कानों में इयररिंग्स और नो मेकअप लुक उन्हें और अलग बना रहा है। अनुष्का की इन फोटो पर 6 लाख से भी ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें बहुत अच्छे कमेंट भी मिल रहे हैं। बता दें कि अनुष्का का पिछला शो 'खतरों के खिलाड़ी' था। वह कुछ समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम