न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुराग कश्यप ने टी-सीरीज पर जमकर निशाना साधा, मनोज ने बताया कब रिलीज हो रही है ‘द फैमिली मैन 3’

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपने हुनर के साथ बेबाक बयानबाजी के लिए भी चर्चाओं में रहते हैं। वे बिना किसी लाग-लपेट के अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 2:06:17

2 News : अनुराग कश्यप ने टी-सीरीज पर जमकर निशाना साधा, मनोज ने बताया कब रिलीज हो रही है ‘द फैमिली मैन 3’

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपने हुनर के साथ बेबाक बयानबाजी के लिए भी चर्चाओं में रहते हैं। वे बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बात कहते हैं, फिर चाहे वो किसी को अच्छी लगे या बुरी। ऐसे में वे कई लोगों की नाराजगी भी मोल ले लेते हैं। अब अनुराग ने दिग्गज म्यूजिक लेबल टी-सीरीज पर निशाना साधा है। अनुराग ने आरोप लगाया कि टी-सीरीज क्वालिटी वाले म्यूजिक की बजाय सिर्फ सेलिब्रिटी-ड्रिवन कंटेंट को तरजीह देती है। अनुराग ने ‘द जगरनॉट’ के साथ बात करते हुए टी-सीरीज कंपनी और इसके मालिक भूषण कुमार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। अनुराग ने कहा कि मेरी कई फिल्मों का म्यूजिक आज भी बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन मुझे उस काम के लिए बहुत ही कम पैसे मिले।

उन्होंने मजाक में कहा कि अगर भूषण कुमार इसे नहीं खरीद रहे हैं, तो समझो म्यूजिक अच्छा है! मेरी जिन फिल्मों के गानों को दर्शक आज तक नहीं भूले हैं, उन्हीं गानों के लिए मुझे न के बराबर पैसे मिले। ‘देव डी’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘गुलाल’ जैसी फिल्मों का म्यूजिक आज भी फैंस की फेवरेट लिस्ट में है, लेकिन टी-सीरीज ने इसके बदले मुझे नाममात्र भुगतान किया था। उन्होंने इन फिल्मों के म्यूजिक से बहुत कमाया, लेकिन मुझे कुछ खास नहीं मिला। वो सिर्फ स्टार पावर को पैसे देते हैं, म्यूजिक की क्वालिटी को नहीं। सबसे ज्यादा पैसे मुझे ‘बॉम्बे वेलवेट’ के म्यूजिक के लिए मिले, लेकिन विडंबना यह थी कि उस फिल्म का म्यूजिक लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया।

टी सीरीज को म्यूजिक की समझ नहीं है और वो सिर्फ चलने वाले गानों को ही प्रमोट करते हैं। वो सिर्फ स्टार पावर को प्रमोट करते हैं औऱ उन्हें आर्ट और आर्टिस्ट की कद्र नहीं है। बता दें कि अनुराग को मुंबई छोड़े 4-5 महीने हो गए हैं और वे इस फैसले से काफी खुश हैं। अनुराग ने कहा कि मैं अब ऐसे लोगों से नहीं मिलता हूं जो बस हर वक्त नंबर के बारे में बात करते हैं। मेरे पास अलग तरह के लोग हैं। मेरे पास मेरी किताबे हैं। मैं अब वैसा हूं जैसा मैं शुरुआत में हुआ करता था।

anurag kashyap,filmmaker anurag kashyap,t series,bhushan kumar,anurag t series,manoj bajpbayee,actor manoj bajpayee,family man 3,family man 3 release date

मनोज बाजपेयी ने कहा, शूटिंग पूरी हो गई है और इसका प्रीमियर…

एक्टर बाजपेयी ने मनोरंजन के जिस प्लेटफॉर्म पर कदम रखा वहीं रंग जमा दिया। छोटे पर्दे और बड़े पर्दे पर खुद को साबित करने के साथ वे ओटीटी पर भी लोगों की आंखों के तारे बन गए। उन्हें वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' से जबदस्त लोकप्रियता मिली। फैंस इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए सीजन में जयदीप अहलावत और अभिनेत्री निमरत कौर की भी एंट्री हुई है। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने 'द फैमिली मैन 3' का पहला वीडियो जारी किया था, जिसमें मनोज समेत तमाम सितारों की झलक दिखी।

अब मनोज ने इस पर बड़ी अपडेट दी है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार मनोज ने बताया कि शूटिंग पूरी हो गई है और इसका प्रीमियर इस साल अक्टूबर के आखिरी या नवंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है। मनोज ने कहा कि शूटिंग पूरी हो गई है। जब हमने शुरुआत की थी तो हमें अंदाजा नहीं था कि 'द फैमिली मैन' को इतना प्यार मिलेगा। क्या यह मेरा अब तक का सबसे लोकप्रिय काम है? मैं कहूंगा, हां।

मैं इस समय बस इतना ही कहूंगा कि अगर आपको 1 और 2 सीजन पसंद आया है तो आप तीसरे सीजन से निराश नहीं होंगे। 'द फैमिली मैन 3' की जान जयदीप हैं। मैं हमेशा से ही ऐसे अभिनेताओं के साथ काम करना चाहता हूं। बता दें सीरीज को राज और डीके की जोड़ी ने अपने प्रोडक्शन हाउस D2R फिल्म्स के तहत बनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी