न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया ने की बॉयफ्रेंड शेन के साथ सगाई, पिता अनुराग कश्यप ने रखी पार्टी, पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे

मशहूर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और उनके बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगरी की सगाई हो गई है। गुरुवार (3 अगस्त) को अनुराग ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Aug 2023 11:14:02

आलिया ने की बॉयफ्रेंड शेन के साथ सगाई, पिता अनुराग कश्यप ने रखी पार्टी, पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे

मशहूर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और उनके बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगरी की सगाई हो गई है। गुरुवार (3 अगस्त) को अनुराग ने मुंबई में सगाई की पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा तक सबने पार्टी में शिरकत की। आलिया बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। सगाई से कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं। इनमें आलिया व शेन ट्विनिंग करते हुए नजर आए।

अनुराग की बेटी ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा कैरी किया था। इस पर मल्टी कलर की कढ़ाई हो रखी है। शेन भी मंगेतर को कॉपी करते हुए दिखे। उन्होंने आलिया से मैचिंग ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों ने पैपराजी के सामने आकर भी जमकर पोज दिए। उल्लेखनीय है कि 22 वर्षीय आलिया ने इंस्टाग्राम पर शेन के साथ फोटो शेयर कर प्यार का इजहार किया था। एक फोटो दोनों के लिपलॉक किस की थी। आलिया ने अपनी रिंग को भी फ्लॉन्ट किया था।

anurag kashyap,engagement party,aaliyah kashyap,shane gregoire,suhana khan,khushi kapoor,ibrahim ali khan

सुहाना-खुशी ने ढाया कहर, इब्राहिम-पलक भी आए नजर

सुहाना ने साड़ी में महफिल लूट ली। सुहाना डार्क ब्लू कलर की साड़ी में पहुंची थीं। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। अनुराग की एक्स वाइफ कल्कि भी अपने दोनों बच्चों और पति के साथ सगाई में पहुंचीं। कल्कि सी ग्रीन साड़ी में कहर ढा रही थीं। अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी पार्टी में पहुंचे।

दोनों पिछले कुछ दिनों से अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं। पलक लाइट पिंक साड़ी में दिखीं, जिस पर सिल्वर डिजाइन थी। इब्राहिम ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर और व्हाइट पैंट पहना था। एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला भी इस सगाई में नजर आईं। एक्टर वरुण धवन की भतीजी अंजनी ने भी सबका ध्यान खींचा। 23 साल की अंजनी अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका