न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने 7 महीने बाद फिर से की शेन के साथ शादी, पहना सास का 30 साल पुराना गाउन, देखें…

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने न्यूयॉर्क में एक बार फिर अपने पति शेन ग्रेगोइरे के साथ शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 July 2025 11:24:00

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने 7 महीने बाद फिर से की शेन के साथ शादी, पहना सास का 30 साल पुराना गाउन, देखें…

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने न्यूयॉर्क में एक बार फिर अपने पति शेन ग्रेगोइरे के साथ शादी कर ली है। सोमवार (7 जुलाई) को आलिया ने अपनी दूसरी ईसाई शादी की तस्वीरें पोस्ट की, जो मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी के करीब 7 महीने बाद हुई है। इस बार आलिया ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ विवाह किया है। यह शादी इसलिए भी खास थी क्योंकि इसे शेन की संस्कृति को ध्यान में रखकर ईसाई परंपराओं के हिसाब से किया गया। इस मौके पर आलिया ने अपनी सास का 30 साल पुराना व्हाइट कलर का गाउन पहना था।

उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आलिया सफेद ऑफ-शोल्डर वेडिंग ड्रेस और लेस ग्लव्स में कहर बरपा रही थीं। उनके सिर पर घूंघट था और बालों को कर्ल में स्टाइल किया था। दूल्हे राजा यानी शेन काले रंग के टक्सेडो और बो टाई में जंच रहे थे। तस्वीरों में कपल को एक-दूसरे को चूमते, पोर्ट्रेट के लिए पोज देते और बगीचे में मस्ती करते हुए दिखाया गया है। आलिया ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हमने फिर से शादी कर ली।

कुछ और तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा, “हमारी अमेरिकी शादी के लिए मैंने अपनी खूबसूरत सास की 30 साल पुरानी शादी की पोशाक पहनी और यह बहुत खास थी.टाइमलेस और क्लासिक।” आलिया के फैंस के साथ सेलेब्स उन पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। खुशी कपूर, करीना बैरी, साक्षी शिवदासानी ने जोड़े को उनके खास दिन की शुभकामनाएं दीं। एक्टर निखिल द्विवेदी ने मजाक में कहा कि “फिर से अच्छी पकड़!! शायद ही कोई दोनों बार समझदार हो।”

anurag kashyap,filmmaker anurag kashyap,aaliyah kashyap,anurag aaliyah,shane gregoire,aaliyah shane marriage,aaliyah photos

डेटिंग एप के जरिए हुई थी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की पहली मुलाकात

बता दें कपल ने दिसंबर 2024 में मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। उस दौरान आलिया ने पेस्टल लहंगा तो शेन ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। आलिया के पिता अनुराग के लिए वो पल काफी खुशनुमा था। सोशल मीडिया पर उनके बहुत से वीडियो वायरल हुए थे जिनमें वो भावुक होने के साथ-साथ खुशी जाहिर करते नजर आ रहे थे। आलिया और शेन की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया।

काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों मुंबई में साथ रहने लगे। शेन ने आलिया को बाली (इंडोनेशिया) की एक खूबसूरत ट्रिप पर प्रपोज किया था। साल 2023 में आलिया ने उस खास पल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और लिखा था, “तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे सोलमेट और अब मेरे मंगेतर हो। तुम्हें हां कहना मेरे लिए अब तक का सबसे आसान फैसला था।”

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन