न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया और शेन की हुई शादी, दुल्हन ने शेयर की तस्वीरें, रिसेप्शन में दिखे दिग्गज सितारे

दिग्गज फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बुधवार (11 दिसंबर) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Dec 2024 11:11:05

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया और शेन की हुई शादी, दुल्हन ने शेयर की तस्वीरें, रिसेप्शन में दिखे दिग्गज सितारे

दिग्गज फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बुधवार (11 दिसंबर) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग शादी कर ली। धीरे-धीरे शादी समारोह की झलकियां सामने आ रही हैं। शादी की रस्मों की फोटो दो दिन से वायरल हो रही हैं। इस बीच आलिया ने शादी की कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर फैंस के साथ शेयर की है। फैंस उन्हें शादी की जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। आलिया की पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई है।

एक फोटो में आलिया दुल्हन के लिबास में पति को किस करती नजर आ रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है, “अब और हमेशा के लिए।” बात अगर शादी में आलिया के लुक की करें तो उन्होंने अपने इस खास दिन पर पिंक कलर का लहंगा पहना था जिसमें वह काफी क्यूट लग रही थीं। शेन ऑफ व्हाइट शेरवानी में खूब जंच रहे थे।

आलिया अप्सरा लग रही थीं। उन्होंने हैवी ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। मोतियों का हार उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था। शेन जैसे ही बारात लेकर आए और आलिया की दोस्त उन्हें फूलों की चादर के साथ मंडप पर ला रही थीं तो दुल्हन को देखकर थोड़े दूल्हे राजा इमोशनल हो गए। ये वीडियो भी काफी तेजी से फैल रहा है।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की नवविवाहित जोड़ी भी पहुंचीं

बारातियों के पहुंचने के बाद अनुराग ने सबसे पहले दामाद को गले में माला पहनाई। इसके बाद वे अपनी पहली एक्स वाइफ आरती बजाज के साथ सभी बारातियों का स्वागत करते हुए नजर आए। अनुराग इस मौके पर बेहद खुश दिखे, लेकिन बेटी की विदाई को लेकर उनकी आंखें भी नम हो गईं। वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद थीं।

इनमें अनुराग की दूसरी एक्स वाइफ एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन, अभिषेक बच्चन व उनके भांजे अगस्त्य नंदा, सुहाना खान, आलिया फर्नीचरवाला, खुशी कपूर, वेदांग रैना, मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, शोभिता धुलिपाला व नागा चैतन्य की नवविवाहित जोड़ी, अभिषेक बनर्जी और डायरेक्टर इम्तियाज अली सहित कई सितारों के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि आलिया और शेन करीब 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी, जिसमें कई फिल्मी सितारे नजर आए थे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक अंदाज में दिखते हैं। शेन अमेरिकी मूल के नागरिक हैं और बिजनेसमैन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार