न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर अनुराग ने ऐसे मांगी माफी, अंकित से ब्रेकअप की अफवाहों पर बोलीं प्रियंका

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी-कभार उनकी यह स्टाइल उन पर भारी पड़ जाती है। वे एक टिप्पणी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 2:11:02

2 News : ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर अनुराग ने ऐसे मांगी माफी, अंकित से ब्रेकअप की अफवाहों पर बोलीं प्रियंका

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी-कभार उनकी यह स्टाइल उन पर भारी पड़ जाती है। वे एक टिप्पणी को लेकर फिर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डायरेक्टर अनंत महादेवन की फिल्म 'फुले' से जुड़ी एक पोस्ट में ब्राह्मण समुदाय को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके चलते उन्हें विरोध और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनोखे तरीके से माफी मांगी है। अनुराग ने एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “यह मेरी माफी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जिसे संदर्भ से बाहर ले जाया गया और नफरत पैदा हो रही है।

आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को संस्कार के सरगनाओं से बलात्कार और मौत की धमकियां मिलने के लायक कोई भी कार्य या भाषण लायक नहीं है। तो कही हुई बात वापस नहीं ली जा सकती और न लूंगा लेकिन मुझे जो गाली देना है दो। मेरे परिवार ने न कुछ कहा है न कहता है। इसलिए अगर मुझसे माफी ही चाहिए तो ये मेरी माफी है। ब्राह्मण लोग, औरतों को बख्श दो, इतना संस्कार तो शास्त्रों में भी है, सिर्फ मनुवाद में नहीं है। आप कौनसे ब्राह्मण हो तय कर लो। बाकी मेरी तरफ से माफी।”

अनुराग ने ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “जवाब तो सबने पढ़ लिया..आउटरेज भी कर ही रहे हैं..आग लगा रखी है..कॉन्टेक्स्ट भी देख लिख लो डरपोकों..सारी जिंदगी शास्त्रों के पीछे छुपे रहने वाले सबसे आलसी लोग जो कुछ पते का काम नहीं करते, सिर्फ दूसरों को नीचा दिखाकर खुद को बड़ा बोलते हैं।” उल्लेखनीय है कि 'फुले' फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने कुछ फेरबदल करने के निर्देशों के साथ अस्थाई रोक लगा दी। फिल्म ज्योतिबा और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है। फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब यह 25 अप्रैल को थिएटर्स में दस्तक देगी।

anurag kashyap,filmmaker anurag kashyap,brahmin community,anurag brahmin,phule movie,priyanka chahar chaudhary,ankit gupta,priyanka ankit,udariyan

‘उड़ारियां’ सीरियल में काम करने के बाद बढ़ी थीं प्रियंका और अंकित में नजदीकियां

एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने सीरियल 'उड़ारियां' से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इस शो में उन्होंने अंकित गुप्ता के साथ काम किया। फैंस को उनकी जोड़ी स्क्रीन पर खूब अच्छी लगी। बाद में उनकी ऑफ-स्क्रीन भी गहरी दोस्ती हो गई। वे ‘बिग बॉस 16’ में भी साथ थे। हाल ही में जब प्रियंका और अंकित ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, तो उनके ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं। पत्रकार विक्की लालवानी ने दावा किया कि वे वास्तव में अलग हो गए हैं, कथित तौर पर प्रियंका गुस्से में अंकित का घर छोड़कर चली गई थीं।

इस बीच प्रियंका ने अंकित से ब्रेकअप की अफवाहों पर रिएक्शन दी है। प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि अगर काम को निजी मामलों जितना ही महत्व दिया जाए, तो यह इंडस्ट्री कभी नहीं रुकेगी। मुझे इस बात पर निराशा है कि लोग मेरी पेशेवर उपलब्धियों के बजाय निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मैं चाहती हूं कि लोग मेरे निजी मामलों में बहुत ज्यादा न उलझें। इसके साथ उन्होंने बिजली गिरने वाली इमोजी भी शेयर की। इस लाइन से कहीं न कहीं उनके दिल की बात बाहर आ रही है। हाल ही में प्रियंका मुंबई के एक फैशन शो में शोस्टॉपर थीं।

इवेंट के दौरान उन्होंने ‘बदलाव’ की बात की और बताया कि लाइफ में बदलाव जरूरी होते हैं, जिसको फैंस ने उनके ब्रेकअप से जोड़ा था। बता दें प्रियंका और अंकित की जोड़ी रवि दुबे और सरगुन मेहता द्वारा निर्मित एक शो में दिखाई देने वाली थी। ब्रेकअप के बाद अंकित ने इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया। कहा जा रहा था कि प्रियंका अब 'नागिन 7' में नजर आ सकती हैं। बाद में उन्होंने इन दावों को खारिज कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी