Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी की फिल्म ‘बंदर’ का टोरंटो में होगा प्रीमियर, शेयर किया पोस्टर, श्रद्धा इस मोमेंट के लिए 5 बार देखेंगी ‘सैयारा’

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बॉबी देओल स्टाटर मूवी बंदर-मंकी इन द केज’ का प्रीमियर टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 2:46:55

2 News : बॉबी की फिल्म ‘बंदर’ का टोरंटो में होगा प्रीमियर, शेयर किया पोस्टर, श्रद्धा इस मोमेंट के लिए 5 बार देखेंगी ‘सैयारा’

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बॉबी देओल स्टाटर मूवी 'बंदर-मंकी इन द केज’ का प्रीमियर टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में होगा। महोत्सव का आयोजन 4 से 14 सितंबर तक किया जाएगा। बॉबी ने आज मंगलवार (22 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वह कहानी जिसे बताया नहीं जाना चाहिए था...लेकिन 50वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 के लिए आधिकारिक तौर पर चुनी गई। सच्ची घटनाओं से प्रेरित हमारी फिल्म का प्रीमियर टिफ्फो 50 में हो रहा है।” बॉबी ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि एक छोटे कमरे में कई लोग सो रहे हैं।

इन सबके बीच बॉबी चिंताग्रस्त मुद्रा में बैठे हुए हैं। कमरे की दीवार पर लोगों के कपड़े टंगे हैं। इसी कमरे में कई बर्तन भी रखे हैं। बॉबी द्वारा लगाए गए हैशटैग्स से पता चल रहा है कि मूवी में सान्या मल्होत्रा भी हैं। फिल्म में सबा आजाद और सपना पब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं। बॉबी की पोस्ट सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स ने खुशी जताते हुए रिएक्शन दी है। उनकी पोस्ट पर हार्ट और फायर इमोजी की बौछार है। ‘12वीं फेल’ फेम अभिनेता विक्रांत मैसी ने कमेंट किया, “बहुत-बहुत बधाई सर।” 'आश्रम' वेब सीरीज में बॉबी के साथ काम कर चुके एक्टर चंदन रॉय सान्याल ने इसे 'अद्भुत' बताया।

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने दो हार्ट इमोजी के साथ 'बधाई हो' लिखा। बॉबी के बड़े भाई सनी देओल ने थम्स अप और दिल वाली इमोजी बनाई है। सैयामी खेर ने भी अपने अंदाज में बधाई दी है। ‘बंदर’ को फेस्टिवल के स्पेशल प्रजेंटेशन सेक्शन में दिखाया जाएगा, जहां दुनियाभर की नई और बेहतरीन फिल्में दिखाई जाती हैं। इसका चयन भारतीय फिल्मों के लिए एक बड़ी बात है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक है। बॉबी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब 'हरि हर वीरा मल्लू : पार्ट 1' में फिर से खलनायक की भूमिका निभाते दिखेंगे। ‘एनिमल’ के बाद से बॉबी के पास अधिकतर ऐसे रोल के ही ऑफर आ रहे हैं। बॉबी आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'डाकू महाराज' में दिखाई दिए थे।

श्रद्धा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर कर की ‘सैयारा’ की तारीफ

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म ‘सैयारा’ की तारीफ की है। श्रद्धा ने फिल्म के प्रति दीवानगी दिखाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर कई पोस्ट की। पहली पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह थिएटर में 'सैयारा' देख रही हैं और साथ ही डायरेक्टर मोहित सूरी के लिए तालियां बजाते हुए और चीयर करती नजर आ रही हैं। कैप्शन में लिखा, “सैयारा से आशिकी हो गई।” इसके बाद श्रद्धा ने मूवी के एक सीन का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “इस मोमेंट के लिए मैं 5 बार फिल्म देखूंगी।”

इसके अलावा श्रद्धा ने कहा, “प्योर सिनेमा, प्योर ड्रामा, प्योर मैजिक।” श्रद्धा ने फैंस को ये भी बताया कि किसी भी फिल्म को देखने के बाद उन्होंने बहुत समय के बाद इमोशनल फील किया है। श्रद्धा के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे इस फिल्म की जमकर सराहना कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 4 दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म से चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके अपोजिट एक्ट्रेस अनीत पड्डा है।

लोगों को अहान-अनीत की फ्रेश जोड़ी बहुत पसंद आ रही है। फिल्म का संगीत मिथुन, तनिष्क बागची, सचेत-परंपरा, विशाल मिश्रा, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने तैयार किया है। श्रद्धा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई स्त्री 2 थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका