यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आत्महत्या का प्रयास किया। उनके वाहन के साथ दुर्घटना हुई, लेकिन वह अब सुरक्षित हैं। हालांकि, इस हादसे में उन्हें कई चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है, और वे अपने वीडियोज़ के माध्यम से फैंस के साथ जुड़ते रहते हैं।
कुछ दिन पहले अनुराग ने यूट्यूब पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इंटरकास्ट मैरिज के कारण परिवार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वीडियो में अनुराग ने अपने माता-पिता पर इस टॉर्चर का आरोप लगाया था।














